फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करें कार्यकर्ता: यादव

संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करें कार्यकर्ता: यादव

Tue, 03 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करें कार्यकर्ता: यादव
सहारनपुर। सपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रिजेश यादव ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता जी जान से जुट जाए, ताकि लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को रिकार्ड मतों से विजयी बनाया जाए।
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में ब्रिजेश यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि कार्यकर्ता सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए और केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराएं। लोकसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। पूर्व राज्यमंत्री सरफराज खान व जगपाल दास गुर्जर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से जनता परेशान है। सपा किसी भी सूरत में जनता का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी। पूर्व विधायक माविया अली, चौधरी राजपाल सिंह, जमाल साबरी, आयुषी सिंह, महजबी खान, हसीन कुरैशी, मांगेराम कश्यप, उदयवीर कश्यप, मो. आजम शाह, चौधरी ऋषिपाल, फैसल सलमानी, अनुज, रमेश पंवार, राजकुमार प्रधान, चौधरी परमेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed