{"_id":"5aee05584f1c1b6e098b8304","slug":"181525548376-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कर्मचारियों ने किया मांगों के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे कर्मचारियों ने किया मांगों के लिए प्रदर्शन
Updated Sun, 06 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे कर्मचारियों ने किया मांगों के लिए प्रदर्शन
सहारनपुर। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ने इलेक्ट्रिक लोको शेड खान आलमपुरा यार्ड में कर्मचारियों की मांगों को लेकर गेट मीटिंग कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने रेलवे बोर्ड पर मांगों को नजरंदाज करने का आरोप लगाया है।
गेट मीटिंग में शाखा सचिव रामप्रीत ने कहा कि यूनियन द्वारा कर्मचारियों की मांगों को लेकर रेलवे बोर्ड के साथ जो समझौते हुए हैं। सरकार उन मांगों को नजरंदाज कर रही है। अभी तक कर्मचारियों के हक में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जिससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने पे कमीशन की विसंगतियों को भी दूर किए जाने की मांग की। यूआरएमयू के अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि रेलवे आवासों की हालत खराब है। उनका रखरखाव नहीं हो रहा है, जबकि किराया बढ़ा दिया गया है। उन्होंने रेलवे आवासों की मरम्मत कराए जाने की मांग की। सचिव अजय सिंह ने कहा कि इलेक्ट्रिक लोको शेड में कैंटीन न होने के कारण स्टाफ को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्टाफ को ट्रेनिंग के लिए बाहर भेजने की बजाय शेड में ही कराई जाए। उन्होंने स्टाफ की यूनिफार्म के लिए दस हजार रुपये की मांग की। गेट मीटिंग में एसएस वालिया, सेनपाल, देवेंद्र सिंह, मधुकर शर्मा, शिव कुमार मौजूद रहे।