फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किसान कार्यशालाओं में दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

किसान कार्यशालाओं में दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Wed, 02 May 2018 11:56 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
किसान कार्यशालाओं में दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
साढ़ौली कदीम/छुटमलपुर/रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। जिले के ब्लाक मुख्यालयों पर ग्राम स्वराज अभियान के तहत किसान कल्याण कार्यशालाओं का आयोजन करके सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की मुहिम को गति दी गई।
विज्ञापन

साढौली कदीम और मुजफ्फराबाद ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रमों में पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए संकल्पबद्ध है। जल्द ही किसानों के लिए अनेक ऐसी योजनाएं संचालित कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का कार्य होगा। देश के लिए खाद्यान पैदा करने वाले अन्न दाता को पर्याप्त कृषि यंत्रों की उपलब्धता करायी जायेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारी सरकार द्वारा संचालित 104 जनकल्याण योजनाओं का लाभ आम आदमी को दिलाने का कार्य करें।
विज्ञापन

जिला समन्वयक ललित कुमार, पशु चिकित्साधिकारी डा. डीआर वर्मा, ब्लाक प्रमुख हंसराज गौतम, जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, यशवीर सिंह, प्रधान अनुज कांबोज, सूर्यकांत राणा, चौ. भोपाल सिंह, मुकेश राणा, साहब सिंह सैनी, नरेश स्वामी, अनुज काम्बोज, प्रम सिंह चौहान, गोपाल राणा, अमरेश सिंह आदि रहे। कार्यक्रम में खेती के विभिन्न क्षेत्रों में झंडे गाड़ने वाले किसानों दर्शनलाल, सुखबीर सिंह, राजकुमार शर्मा, मदनपाल, संजय सिंह, सलेलता को सम्मानित किया गया। मुजफ्फराबाद में ग्रामीणों ने पुलिस चौकी के एक दरोगा के खिलाफ भी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान में किसान कल्याण कार्यशाला में किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सात सूत्रीय कार्य नीति के बारे में जानकारी दी। साथ ही मधुमक्खी पालन और मत्स्य पालन जैसे सहायक क्रियाकलापों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। यह भी बताया कृषि विभाग से अनुदान लेने के लिए किसानों को कृषि विभाग में रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है जिसके लिए खतोनी, बैंक खाता, आधार कार्ड, मोबाइल होना आवश्यक है। अध्यक्षता चौधरी नक्षत्र पंवार ने की। जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी, डा. यशपाल, कृषि वैज्ञानिक डा. जय सिंह, डा. आरबी सिंह, बीडीओ रामपुर मनिहारान लोती राम, बीडीओ नानौता सचिन शांडिल्य, राजपाल सिंह, विस्तारक संजय सूर्या, चन्द्रपाल सिंह, विकास चौधरी, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed