फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पदक विजेताओं का स्वागत किया

पदक विजेताओं का स्वागत किया

Tue, 01 May 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
पदक विजेताओं का स्वागत किया
राज्य कुराश प्रतियोगिता में पदक
विज्ञापन

जीतने वालों का स्वागत
सहारनपुर। शाहजहांपुर के परमवीर चक्र नायक जादूनाथ स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सब जूनियर राज्य कुराश प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। लौटने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।

उत्तर प्रदेश कुराश एसोसिएशन के सचिव विक्रांत कुमार ने बताया कि 28 और 29 अप्रैल को हुई प्रतियोगिता में 16 जिलों के 160 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सहारनपुर की ओर से अंजली गंगोलिया ने 44 किलोग्राम और शैली धीमान ने ओपन भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए। नबिया ने 44 किलोग्राम से कम भार और रश्मि ने ओपन भार वर्ग में कांस्य पदकों पर कब्जा किया। स्वर्ण पदक विजेता अंजली और शैली का चयन 16 मई से झारखंड में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। लौटने पर सभी खिलाड़ियों का डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वागत किया गया। इस दौरान प्रवीन चौधरी, मोहित शर्मा, किरण, कुसुम, लाल धर्मेंद्र प्रताप, रविकांत धीमान, सोनवीर, संजीव कश्यप, राजीव, अरुण, देवेंद्र, रामशरण, तरुण, राजकुमार, वीर सिंह, अंशुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed