फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किसानों को सस्ते किराए पर मिलेंगे कृषि यंत्र

किसानों को सस्ते किराए पर मिलेंगे कृषि यंत्र

Tue, 01 May 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
किसानों को सस्ते किराए पर मिलेंगे कृषि यंत्र
सहारनपुर। गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी है कि अब उनको गन्ना समितियों से सस्ती दरों पर किराए पर कृषि यंत्र मिल सकेंगे। इसके लिए गन्ना विकास समितियों में फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना की जा रही है। गन्ना किसानों को प्रत्येक गन्ना समिति से ट्रैक्टर से लेकर पावर टीलर तक सस्ते किराए पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

गन्ने की खेती में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर लागत को कम करने और यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए गन्ना विकास समितियों में कृषि यंत्र सस्ते किराए पर उपलब्ध हुआ करेंगे। इसके लिए गन्ना समितियों में फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना की जा रही है। मंडल की सभी 14 गन्ना विकास समितियों में इस बैँक की स्थापना होगी। गन्ना समिति इन यंत्रों को प्रति घंटे किराए के आधार पर गन्ना किसानों को उपलब्ध कराएगी। किसानों के लिए किराए की दर सस्ती रखी जाएगी। इसके लिए लाभान्वित होने वाला किसान गन्ना समिति का सदस्य होना जरूरी है। कृषि विभाग की सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मशीनीलाइजेशन योजना में गन्ना विकास समितियों को भी शामिल कर लिया गया है। इसके लिए कृषि विभाग की वेबसाइट पर सहकारी गन्ना विकास समितियों का रजिस्ट्रेशन भी करा दिया है। फार्म मशीनरी बैंक स्थापित होने से किसानों को आसानी से सस्ती दरों पर कृषि उपकरण उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन

फार्म मशीनरी बैंक में यह रहेंगे कृषि यंत्र
इस योजना के तहत प्रत्येक गन्ना समिति में एक 40 हॉर्स पावर का ट्रैक्टर, चार रोटावेटर, पांच हैरो, दो शुगरकेन थ्रस कटर, छह एमबी प्लाऊ, दो रेटून मैनेजमेंट डिवाइस, एक ऑटोमैटिक शुगर केन कटर प्लांटर, दो ऑटोमैटिक शुगर कैन ट्रेंच प्लांटर, चार पॉवर टिलर , चार चिसलर और दो पावर स्प्रेयर फार्म मशीनरी बैंक उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना समितियों में फार्म मशीनरी बैंक स्थापित करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कृषि यंत्रों की आपूर्ति के लिए ई-टेंडरिंग की की जाएगी। फार्म मशीनरी बैंक से किसानों को सस्ते किराए पर कृषि उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इस योजना के तहत गन्ना किसानों को एक से दो दिन के लिए कृषि यंत्र मिलेंगे। जिससे अधिकतम किसानों को इस योजना का लाभ मिल सके।
- डॉ. आरडी द्विवेदी, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed