फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चार पुलिसकर्मियों ने मनाया थाने में केक काट कर जन्मदिन

चार पुलिसकर्मियों ने मनाया थाने में केक काट कर जन्मदिन

Sun, 11 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
चार पुलिसकर्मियों ने मनाया थाने में केक काट कर जन्मदिन
चिलकाना (सहारनपुर)। एसएसपी बबलू कुमार के निर्देश पर थाने में तैनात चार पुलिसकमिर्यों का जन्मदिन सामूहिक रूप से मनाया गया। इस मौके पर केक खिलाकर शुभकामनाएं दीं गई।
विज्ञापन

रविवार को थाना प्रांगण में सीओ सदर बीपी सिंह तथा थाना प्रभारी नीरज सिंह के संयोजन में थाने में तैनात पुलिसकर्मी कांस्टेबल ओमवीर सिंह, पंकज कुमार, राकेश कुमार तथा विजय सिंह का जन्मदिन तथा एसआई बिजेंद्र सिंह यादव की शादी की सालगिरह धूमधाम से मनाई गई। केक काट कर जन्मदिन की बधाई दी गई। इस अवसर पर सीओ बीपी सिंह और थाना प्रभारी नीरज सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से पुलिसकर्मियों में आत्मीयता की भावना बढे़गी। एसएसपी के इस आदेश का पुलिसकर्मियों ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि थाने में जन्मदिन मनाने से उन्हें अपने परिवार के साथ मनाए जाने वाले आयोजन की याद आ रही है। इस दौरान एसएसआई प्रेम प्रकाश शर्मा, एसआई अनीस अहमद, हुकुम सिंह, राहुल कुमार, सोहनवीर सिंह, गजेंद्र त्यागी, दीपक चौधरी, गजेंद्र उज्ज्वल, विनित राणा, गौरव भाटी, दीपक शर्मा, राजवीर सिंह, विनय कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed