{"_id":"5a9451654f1c1bd34b8bafba","slug":"181519669605-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्यकर स्थापना दिवस कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्यकर स्थापना दिवस कार्यक्रम
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। वाणिज्यकर विभाग का 70 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें सबसे अधिक वाणिज्यकर देने वाले तीन व्यापारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही अच्छा कार्य करने वाले विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को भी शील्ड एवं प्रशस्तिपत्र दिए गए।
सोमवार को दिल्ली रोड स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि पहले वाणिज्यकर प्रणाली काफी जटिल थी। इसमें विभागीय प्रयास से धीरे धीरे सुधार किया गया। जीएसटी के लागू होने के बाद से इसमें जटिलताएं समाप्त हो रही हैं। उन्होंने व्यापारियों का आह्वान किया कि यदि वे जीएसटी के नियमों को पूरी तरह से जान जाएं तो उन्हें रिटर्न भरने के लिए किसी प्रोफेशनल की भी आवश्यकता नहीं पडे़गी। जिलाधिकारी पीके पांडे ने कहा कि वाणिज्यकर विभाग प्रदेश में सबसे अधिक राजस्व अर्जित करता है। इसके द्वारा एकत्र किए गए राजस्व के दम पर ही प्रदेश में विकास की योजनाएं फलीभूत होती हैं। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 अनिल कुमार पाठक ने अच्छा कार्य करने वाले विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार और एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 अनिल कुमार पाठक आदि ने भी विचार रखे। संचालन डिप्टी कमिश्नर अनिल कुमार और नीरज सिंह ने किया।
सर्वाधिक कर देने वाले व्यापारियों को किया सम्मानित
सहारनपुर। वाणिज्यकर स्थापना दिवस कार्यक्रम में सहारनपुर जोन में सबसे अधिक वाणिज्यकर देने वाले तीन व्यापारियों को सम्मानित किया गया। इनमें गोपाल फॉरवेर्डिंग के विवेक गुप्ता, स्वाति आटो इंजीनियरिंग के निपुण जैन और गुप्ता ब्रदर्स के अक्षय गुप्ता शामिल हैं।