फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल

Sun, 16 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल
सहारनपुर। पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी में शामिल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने प्रदर्शन किया और डिप्टी कलेक्टर रमेशचंद को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यापारियों को पेंशन दिलाने की मांग भी की।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विमल विरमानी ने कहा कि आज पेट्रोल और डीजल के मूल्य में अत्यधिक बढ़ोत्तरी होने से उद्योग एवं व्यापार में गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को अपने वादे के मुताबिक पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में रखना चाहिए। इसके लिए संगठन लंबे समय से संघर्षरत है। उन्होंने 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यापारियों के लिए पेंशन की मांग भी की। महानगर अध्यक्ष प्रेम सागर ग्रोवर और जिला महामंत्री अनित गर्ग ने कहा कि खुदरा व्यापार में बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रवेश से छोटा और मझौला व्यापार तबाह हो जाएगा। जिसके चलते देश में बेरोजगारी में भारी इजाफा होगा। महानगर महामंत्री पंकज कालड़ा, हर्ष डाबर, अश्वनी अरोड़ा, सरदार गुरमेहर सिंह आदि ने भी विचार रखे। रमन वर्मा, विनीत विरमानी, राजन अरोड़ा, रजत मित्तल, यशपाल त्रेहन, गोविंद सैनी, देवराल वाधवा, सुशील मल्होत्रा, संजय रस्तोगी, राजेश पाहवा, वरुण वर्मा, भारत वर्मा, सरबजीत चावला, हरप्रीत सिंह, आशीष वासन, विशाल जैसवाल, सुमित कक्कड़, मन्नु, सुबोध भाटिया, शशांक भाटिया, नरेंद्र गर्ग, जगदीश कालड़ा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed