{"_id":"5a22e84f4f1c1b8b688b6554","slug":"181512237135-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू मुस्लिम एकता की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू मुस्लिम एकता की जीत
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
गंगोह।
कांग्रेस नेता एवं पूर्व चेयरमैन काजी नोमान मसूद ने नगर पालिका चेयरमैन पद पर पार्टी की प्रत्याशी रूशदा बेगम की जीत को हिंदू-मुस्लिम एकता की जीत बताया है।
अपने आवास पर आहूत बैठक में पूर्व चेयरमैन काजी नोमान मसूद ने कहा कि गंगोह सूफी-संतों की पावन धरती है। यहां की जनता ने उन्हें समर्थन देकर एक बार फिर साबित कर दिया कि यहां सांप्रदायिक ताकतों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि गंगोह की जनता ने पूरे जनपद में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल पेश की है। उन्होंने मतदाताओं का आभार जताया। नवनिर्वाचित चेयरमैन रूशदा बेगम ने भी नगर की जनता का आभार जताते हुए कहा कि वह सभी सभासदों के सहयोग से बिना पक्षपात के प्राथमिकता के आधार पर नगर के विकास के लिए कार्य करेंगी। पूर्व वाइस चेयरमैन कश्यप कुमार फौजी, हमजा मसूद, सतीश बारी, दीपांशू गोयल, सारिक अंसारी, पहलसिंह सैनी आदि रहे। उधर, भाजपा की पराजित प्रत्याशी शकुंतला देवी ने भी मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगी।