फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अध्यक्ष पद के नौ दावेदारों ने लिए नामांकन वापस

अध्यक्ष पद के नौ दावेदारों ने लिए नामांकन वापस

Tue, 14 Nov 2017 12:47 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के नौ दावेदारों ने लिए नामांकन वापस
अध्यक्ष पद के नौ दावेदारों ने लिए नामांकन वापस
विज्ञापन

नकुड़/रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। नामांकन वापसी के दिन नकुड़ तहसील क्षेत्र के नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए पांच तथा सदस्य पद के 27 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। अब यहां अध्यक्ष के 46 तथा सदस्य के लिए 445 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। उधर, रामपुर मनिहारान एवं नानौता में अध्यक्ष पद से चार और सभासदों के 27 नामांकन वापस लिए गए।
सोमवार को नकुड़ से अध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवार अरुण कुमार ने अपना नामांकन वापस ले लिया। जबकि नकुड़ के विभिन्न वार्डों से दस दावेदारों ने अपनी दावेदारी वापस ली है। गंगोह से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शर्मिष्ठा देवी ने नामांकन वापस लिया है। यहां से सदस्य के लिए सात लोगों ने नामांकन वापस ले लिया। वहीं, सरसावा से गोपाल घावरी और सुदेश देवी ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन वापस लिया है जबकि सदस्य के लिए सरसावा से सात प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया है। तीतरों से अध्यक्ष पद के लिए एक तथा सदस्य के लिए दो ने अपना नामांकन वापस लिया है। अंबेहटा से अध्यक्ष पद के सभी दावेदार चुनाव मैदान में डटे हुए हैं तथा यहां से सदस्य के लिए एक दावेदार ने अपना नामांकन वापस लिया है।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर आज नामांकन वापसी के दिन अध्यक्ष पद का एक व सभासद पद के 14 नामांकन वापस लिए गए हैं। नानौता नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के तीन और सभासद पद के 13 नामांकन वापस लिए गए हैं। रामपुर मनिहारान नगर पंचायत पद पर अब अध्यक्ष पद पर कुल 15 और सभासद पर 105 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाएंगें। नानौता नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 105 व सभासद पद पर 86 उम्मीदवार मैदान में रह गए है। रामपुर मनिहारान नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के उम्मीद्वारा कांग्रेस शकुंतला देवी, सपा विजेन्द्र सवंई, भाजपा राजेश सवंई, बसपा कुलदीप बालियान व निर्दलीय ओमपाल मास्टर, ओमपाल बिरला, दिनेश मैनवाल, सुखबीर सिंह, नरेशपाल, ऋषिपाल छोकर, मुन्नी देवी, मोनिका, रजनी, पूनम धारिया, भोपाल सिंह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed