फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रामलीला में सर्वश्रेष्ठ अभिनय करने पर हुए सम्मानित

रामलीला में सर्वश्रेष्ठ अभिनय करने पर हुए सम्मानित

Sun, 01 Oct 2017 01:43 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
रामलीला में सर्वश्रेष्ठ अभिनय करने पर हुए सम्मानित
रामलीला में सर्वश्रेष्ठ अभिनय करने पर हुए सम्मानित
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर में विभिन्न जगहों पर चल रही रामलीला मंचन के कलाकारों, प्रबंधकों और पदाधिकारियों को शनिवार को भी अमर उजाला ने सम्मानित किया। जिसमें हनुमान, लक्ष्मण और सीता का सर्वश्रेष्ठ अभिनय करने पर कलाकारों को अवार्ड देकर सम्मानित किया। अवार्ड पाकर कलाकारों के चेहरे खिल गए।

शहर में चल रही विभिन्न श्री रामलीलाओं को सम्मानित करने की कड़ी में दूसरे दिन भी शुक्रवार की रात अमर उजाला टीम ने शहर की तीन रामलीलाओं में जाकर कलाकारों को अवार्ड देकर सम्मानित किया। श्री नवयुवक रामलीला कमेटी हकीकतनगर में भगवान श्री हनुमान का अभिनय करने पर विनय कपूर सर्वश्रेष्ठ हनुमान चरित्र का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधान विक्की पाहवा, विशेष सहयोगी शांतनु मिश्रा, प्रदीप पाहवा, सुभाष, अमित सेठी, मंजीत सिंह, प्रेम प्रकाश, अनुज, राहुल, संदीप मौजूद रहे। इसके पश्चात श्री रामलीला ड्रामाटिक क्लब खलासी लाइन में लक्ष्मण का बेस्ट रोल करने पर अमित उर्फ सुग्रीव को लक्ष्मण का चरित्र सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्लब के पदाधिकारी सरदार साहब सिंह, यशपाल पुंडीर, रमेश, कुलदीप, ललित, मंगल सैन, जितेंद्र पाठक, रमेश, दिनेश, कमल यादव, रितेश कुमार, नवनीत यादव, दिनेश जोनी, प्रदीप शर्मा, टोनी रमेश शामिल रहे। भारतीय कला संगम श्री रामलीला रेलवे टी-2 कॉलोनी में माता जानकी अभिनय करने पर निधि चौहान को सर्वश्रेष्ठ सीता चरित्र अभिनेत्री का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष सतपाल कालड़ा, महामंत्री जसबीर मोघा, मुख्य संरक्षक अशोक छाबड़ा, महेंद्र कंसल, संजय मल्होत्रा, सुरेंद्र मोघा, प्रमोद धीमान, राजीव वर्मा, चेतन कौशिक, कमल मखीजा, सुनील रतन, हरिमोहन सेठी, कमल मखीजा आदि मौजूद रहे। अवार्ड मिलने पर श्री रामलीला मंचन के प्रबंधकों, कलाकारों और पदाधिकारियों ने अमर उजाला का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed