फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कुंभकरण और मेघनाथ वध पर लगे जय श्री राम के जयकारे

कुंभकरण और मेघनाथ वध पर लगे जय श्री राम के जयकारे

Sat, 30 Sep 2017 01:03 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
कुंभकरण और मेघनाथ वध पर लगे जय श्री राम के जयकारे
सहारनपुर। शहर में चल रही श्री रामलीला मंचन में कुंभकरण और मेघनाद वध लीला का मंचन किया गया। इस दौरान दर्शकों ने प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए। दर्शकों की भीड़ से रामलीला पंडाल खचाखच भरे रहे।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड पर कुंभकरण और मेघनाद वध की लीला का शुभारंभ प्रभु श्रीराम की आरती से हुआ। योगेश दुआ, राम सहाय, मुंगेश मनंचदा, राकेश नरूला, रवि लूथरा, सुरेंद्र नागपाल, आशु गांधी, सचिन ग्रोवर ने आरती की। मंच संचालन प्रधान रवि जुनेजा और निर्देशन पंकज बजाज व यशपाल त्रेहन ने किया। श्री रामलीला कमेटी कपिल विहार में कुंभकरण व मेघनाद वध की लीला का उद्घाटन व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डा. नीलू राणा ने किया।
विज्ञापन

भारतीय कला संगम श्री रामलीला सभा रेलवे टी-2 कॉलोनी में कुंभकरण और मेघनाद वध लीला का शुभारंभ चरण जीत सिंह निक्कू, वैभव भाटिया, रंजना नैब, नवीन मक्कड़, राजकुमार सैनी ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्ष सतपाल कालड़ा, महामंत्री जसबीर मोघा, उपाध्यक्ष संजय मल्होत्रा, मुख्य संरक्षक अशोक छाबड़ा, महेंद्र कंसल शामिल रहे। श्री नवयुवक रामलीला कमेटी हकीकतनगर में कुंभकरण और मेघनाद वध की लीला देखकर दर्शकों ने प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय कला मंच श्री रामलीला सभा गोविंनगर मैदान पर कुंभकरण और मेघनाद वध की लीला का उद्घाटन पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने किया। संयोजक नरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष सरदार सर्वजीत सिंह धीर, प्रबंधक सरदार पुनीत सिंह धीर, महामंत्री वरुण शर्मा, विशाल बजाज, देवांग बजाज मौजूद रहे। मानवीय कल्याण समिति लेबर कॉलोनी में लक्ष्मण मूर्छा का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि अनेश शर्मा, प्रधान संदीप रावत, दिनेश हिंदू, विरेंद्र रावत आदि शामिल रहे। सुपर क्लब गोपालनगर नुमाइशकैंप में मेघनाद व कुंभकरण वध की लीला का मंचन किया गया। अनिल रसवंत, विकास खुराना, अनिल तनेजा, विनोद खुराना, मितेश तनेजा, पंकज गुंबर, पिंचू गुंबर, आशीष कुमार, मौजूद रहे।
श्री राधा-कृष्ण मंदिर क्लब गांधी पार्क में कुंभकरण व मेघनाद वध की लीला हुई। मुख्य अतिथि सांसद राघव लखनपाल शर्मा व उनके भाई राहुल लखनपाल शर्मा शामिल हुए। श्री कृष्ण-राम नाटक क्लब जुबली पार्क में लक्ष्मण मूर्छा का मंचन हुआ। श्री आशुतोष मंदिर रामलीला समिति गुरुद्वारा रोड पर कुंभकरण व मेघनाथ वध की लीला दिखाई गई। प्रधान गौरव चौधरी, संस्थापक पंडित अवधेश, महामंत्री राकेश छाबड़ा, मोहित छाबड़ा आदि मौजूद रहे।


श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली
सहारनपुर। श्री आशुतोष मंदिर रामलीला समिति के तत्वावधान में कांग्रेस कमेटी मैदान गुरुद्वारा रोड से श्री रामलीला महोत्सव के कार्यक्रमों के तहत प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ प्रधान गौरव चौधरी ने किया। प्रभु श्रीराम का सारथी बनने का सौभाग्य नवीन गुलाटी को प्राप्त हुआ। इस दौरान संस्थापक पंडित अवधेश, राकेश छाबड़ा, मोहित छाबड़ा, गौरवपुरी, नरेश कुमार, संजय भसीन, विनय दुग्गल, हेमंत अरोड़ा, विजय कुमार, राजन कक्कड़, सार्थक जायसवाल, मनीष साहनी, दीपक खन्ना, संगम अरोड़ा, वैैभव भाटिया, वेद प्रकाश पोपली, अभिमन्यु भसीन, दीपक भाटिया, संजय चानना, सरदार रविंद्र सिंह टीटू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed