फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दो धड़ों में बंटें शिक्षक, अलग-अलग दिया धरना

दो धड़ों में बंटें शिक्षक, अलग-अलग दिया धरना

Thu, 24 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
दो धड़ों में बंटें शिक्षक, अलग-अलग दिया धरना
सहारनपुर। बेसिक शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षक संगठनों का धरना दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। दो धड़ों में बंटे उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने अलग-अलग धरना दिया। संगठन के बंटने को लेकर आम शिक्षक असमंजस की स्थिति में है, जो यह नहीं समझ पा रहा है कि उसे किस धड़े के साथ रहना है।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष संदीप पंवार के नेतृत्व में एक धरना वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय पर चल रहा है। इसकी घोषणा करीब 20 दिन पहले की जा चुकी थी। बुधवार को धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संदीप पंवार ने पुरानी पेंशन बहाली, मृतक आश्रितों की नियुक्ति, 17140 के लाभ 2008 के बाद पदोन्नत शिक्षकों को भी देने समेत अनेक मांग विस्तार से रखीं। जिला कोषाध्यक्ष राजीव यादव, मंसूर अहमद, संदीप सैनी, रमेशचंद सैनी, तालिब हसन, अरविंद यादव, नासिर, सतीश राणा, राकेश पंवार, कृष्णपाल सिंह, नीरज, कपिल दुआ, लोकवीर, कामिल आदि ने संबोधित किया। तहसीलदार सदर ने धरना स्थल पर पहुंचकर ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

उधर, संगठन के दूसरे धड़े का धरना बीएसए कार्यालय पर चला, जिसकी अध्यक्षता मंडलीय मंत्री मुकेश शर्मा ने की। उन्होंने बेसिक शिक्षा में परिवर्तन के लिए कान्वेंट स्कूलों के साथ प्रतिस्पर्धा करने की बात कही। कहा कि इसके लिए सरकारी स्कूलों को सुविधाओं से लैस करने की जरूरत है। जिला मंत्री संजय शर्मा ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा, पुरानी पेंशन बहाली समेत तमाम समस्याओं को उठाया। धरने को प्रदीप शर्मा, अनंगपाल, संजय जोशी, नवीन कुमार, मोहित राणा, अरविंद यादव, अश्वनी शर्मा, डॉ. किरण जग्गी, अभिलाषा भार्गवी, शकील अहमद, राव मुस्तफा, गीता रानी, कृष्णपाल सैनी, सतीश कुमार, नीरज कुमार आदि ने संबोधित किया। एसडीएम सदर ने ज्ञापन लिया। धरने में रतनलाल, विनीता, भावना, मिनाक्षी, साजिद, वसीम, अनवर, नेपाल सिंह, पारुल, मीनू, अनीता, राजेंद्र कौर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed