फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मंदिर की बगल में खुलवा दी मांस की दुकान

मंदिर की बगल में खुलवा दी मांस की दुकान

Wed, 23 Aug 2017 12:44 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
मंदिर की बगल में खुलवा दी मांस की दुकान
मंदिर की बगल में खुलवा दी मांस की दुकान
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम ने शिव मंदिर की बगल में मांस की दुकान का लाइसेंस जारी कर दिया। इससे नाराज कालोनीवासियों ने मंगलवार को नगर निगम पहुंचकर विरोध जताया। उन्होंने नगरायुक्त से मिलकर दुकान बंद कराने की मांग की। नगरायुक्त ने दुकान को हटवाने का आश्वासन दिया।

नगरायुक्त गौरव वर्मा से मिले ज्ञानचंद, प्रमोद, प्रिंस धनगर सहित अन्य ने बताया कि वह सभी आशीर्वाद उर्फ रक्खा कॉलोनी के रहने वाले हैं। बताया कि नगर निगम ने शिव मंदिर की बगल में मास की दुकान का लाइसेंस जारी किया है, जबकि नियमानुसार मंदिर से सौ मीटर के दायरे में मास की दुकान नहीं खुल सकती है। पिछले एक सप्ताह से वहां मीट बिक रहा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। कॉलोनीवासियों की मांग पर सोमवार को पुलिस भी दुकान बंद कराने पहुंची थी। मगर उसने लाइसेंस दिखाया। इसके बाद पुलिस भी कुछ नहीं कर सकी। आरोप लगाया कि नगर निगम के संबंधित विभाग के अधिकारी बिना मौके का सत्यापन किए लाइसेंस जारी कर रहे हैं। दुकान को बंद कराने की मांग नगरायुक्त से की। नगरायुक्त ने दुकान को हटवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed