फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अखिलेश की हिरासत के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन

अखिलेश की हिरासत के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन

Fri, 18 Aug 2017 12:45 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश की हिरासत के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन
अखिलेश की हिरासत के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सहारनपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हिरासत में लेने के विरोध में सपाइयों ने प्रदर्शन कर रोष जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पूरे प्रदेश को नफरत की आग में झोंकना चाहती है। लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
बृहस्पतिवार को अखिलेेश यादव की औरेया में हिरासत में लेने सूचना मिलते ही सपा कार्यकर्ता काफी संख्या में जिला कार्यालय पहुंचे। वहां से जिलाध्यक्ष जगपाल दास गुर्जर और नगर विधायक संजय गर्ग के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए घंटाघर पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार अपनी नाकामी पर पर्दा डालने के लिए विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है। प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तभी से दलितों और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि भाजपा और संघ का देश की आजादी में कोई योगदान नहीं है। भाजपा एक मिशन के तहत आरएसएस के एजेंडे को लागू कर देश में सद्भाव को समाप्त करना चाहती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष राज सिंह माजरा, महानगर प्रभारी आजम शाह सहित अन्य ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान नीरपाल सिंह, फैसल सलमानी, अमित गुर्जर, सैयद हसन, दिलशाद पंवार, सुदेश गुर्जर, सलीम अख्तर, सुरेश त्यागी, महमूद सामानी, मुस्तकीम राणा, महजबी खान, नरेश गोयल, योगेश शर्मा, मांगेराम कश्यप, हसीन कुरैशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चंद्रनगर में हुई बैठक में वरिष्ठ सपा नेता चौधरी रुद्रसेन ने कहा कि सपा कार्यकर्ता भाजपा सरकार का मुंहतोड़ जबाब देंगे। इस दौरान पुष्पेंद्र चौधरी, प्रवीन बांदूखेडी, कटार सिंह, देवेंद्र चौहान, ओपी भाटी, सत्यप्रकाश, सहदेव गुर्जर, राव वजाहत, राव लाखन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed