{"_id":"5994a4d54f1c1b142a8b474f","slug":"181502913749-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी रोमियो स्क्वायड का होगा पुनर्गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी रोमियो स्क्वायड का होगा पुनर्गठन
Updated Thu, 17 Aug 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मंजनुओं से सख्ती निपटने के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड का पुनर्गठन किया जाएगा। एक टीम में दो महिला पुलिस कर्मियों समेत पांच लोग शामिल रहेंगे। शहर में 11 और देहात में सर्किल स्तर की पांच टीमें बनेंगी। सभी टीमें बॉडी स्पाई कैमरा लैस होंगी।
छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए इस बार नए सिरे से एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। डीआईजी एस इमैनुअल ने बताया कि एंटी रोमियो स्क्वायड का पुनर्गठन किया जा रहा है, जो सिर्फ छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने का कार्य करेगी। सहारनपुर में छह टीमें बनाई जा रहीं हैं, जबकि देहात में सर्किल के अनुसार पांच टीमें बनाई जा रहीं हैं। हर टीम को अलग से गाड़ी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे सूचना मिलते ही तुरंत टीमें पहुंच सकें। उन्होंने बताया कि स्क्वायड में एक उप निरीक्षक, एक चालक एवं तीन अन्य पुलिस कर्मी रहेंगे। जिनमें दो महिला पुलिसकर्मी शामिल रहेंगी। प्रत्येक टीम को एक बॉडी स्पाई कैमरा दिया जाएगा। जो प्रत्येक घटना की वीडियो रिकार्डिंग करेगा।
उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इन टीमों का गठन कर मंजनुओं पर शिकंजा कसा जाएगा। जिससे छात्राओं और महिलाओं से होने वाली छेड़छाड़ की घटनाएं रुक सकें और महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें।