{"_id":"596fa9994f1c1b02688b4742","slug":"181500490137-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदा व्यक्ति को मृत दिखाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदा व्यक्ति को मृत दिखाने पर हंगामा
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। ग्राम विकास अधिकारी ने परिवार रजिस्टर में जिंदा आदमी को मृत दिखा दिया। जिससे परेशान पीड़ित के परिजनों ने विकास खंड कार्यालय पर हंगामा किया। बाद में बीडीओ ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मामले को शांत किया।
नागल ब्लाक के गांव चहलोली निवासी नईम अहमद बुधवार की सुबह अपने परिजनों के साथ खंड विकास कार्यालय पहुंचा। यहां उसने ग्राम विकास अधिकारी पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मामला बढ़ता देख बीडीओ आरपी शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने नईम अहमद से बात की। नईम अहमद ने बीडीओ को बताया कि उनके गांव का ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुमार हैं। उसने गांव के किसी व्यक्ति से साज खाकर उनके पिता जाहिद हसन को परिवार रजिस्टर में मृत दर्शा दिया है। जबकि उसके पिता जिंदा है। इस पर बीडीओ ने जांच कर आरोप सही पाए जाने की दशा में पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया।