{"_id":"593d97804f1c1b11188b45a5","slug":"181497208704-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायवाला कपडा मार्किट व्यापारी एसोसिएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायवाला कपडा मार्किट व्यापारी एसोसिएशन
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी के खिलाफ कपड़ा व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
सहारनपुर। जीएसटी में कपडे़ पर टैक्स लगाने के विरोध में रायवाला कपड़ा मार्केट व्यापारी एसोसिएशन ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से ही रोटी, कपड़ा और मकान को टैक्स फ्री रखा गया है। उन्होंने टैक्स लगाए जाने का पुरजोर विरोध किया।
रविवार को रायवाला मार्केट चौक पर एसोसिएशन के प्रधान ओमप्रकाश कंसल के नेतृत्व में कपड़ा व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। मुख्य संरक्षक महेश नारंग ने कहा कि व्यापारी किसी भी देश की रीढ होता है। व्यापारियों द्वारा दिए जाने वाले टैक्स से ही सरकारें चलती हैं। आजादी के बाद से ही रोटी कपड़ा और मकान जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को टैक्स फ्री कर दिया गया था। जीएसटी में कपडे़ पर टैक्स लगाकर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेश्याम नारंग और रविकांत लूथरा ने कहा कि कपडे़ पर लगाए गए टैक्स को हटाया जाएं। कपिल मल्होत्रा, खैरातीलाल अरोड़ा, मामचंद बिंदल, वेदप्रकाश गुप्ता, विपिन कुमार, कमल मल्होत्रा, बंटी खन्ना, मोनू चौहान, संदीप बतरा, मदनलाल नारंग, तुलसी बतरा, राजू बजाज, श्याम छाबड़ा, धर्मेंद्र खन्ना, गुलशन कुमार, दिनेश नारंग, भीमसेन नारंग, गोपाल कृष्ण, सचिन नारंग, गुरदीप सिंह, श्याम धींगड़ा, भगीरथ सेटी, जुबैर अहमद, मोहम्मद अदनान आदि रहे।