{"_id":"61db343aca87cb1dc7620ae9","slug":"178-corona-infected-including-a-female-officer-were-found-in-the-district-saharanpur-news-mrt572811779","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में एक महिला अधिकारी सहित 178 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में एक महिला अधिकारी सहित 178 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण हर जगह और दोगुनी गति के साथ फैल रहा है। शनिवार की तुलना में रविवार को एकदम दोगुनी संख्या में संक्रमित मिले। नए संक्रमितों में एक महिला आईएएस अधिकारी के अलावा सरकारी डॉक्टर, कई पुलिसकर्मी और कई शिक्षक भी शामिल हैं। जनपद में कोरोना की तीसरी लहर में अभी तक कुल 587 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। खास बात यह है कि इनमें 559 मरीज अकेले जनवरी माह के मात्र 10 दिन में मिले हैं। जनपद में फिलहाल 541 एक्टिव मरीज हैं।
महिला आईएएस अधिकारी, जो सहारनपुर में एसडीएम भी रह चुकी हैं फिलहाल वह ऑफिसर कॉलोनी में रुकी हैं। उन्होंने कोरोना की जांच कराई थी, जो रविवार को पॉजिटिव आई है। पुलिस लाइन परिसर के चार लोग भी संक्रमित मिले हैं, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जीआरपी और थाना चिलकाना व थाना कुतुबशेर का भी एक-एक कर्मी संक्रमित आया है। शेखुल हिन्द मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज पिलखनी के एक डॉक्टर सहित नौ लोग संक्रमित आए हैं। इनके अलावा आवास विकास के सात, गिल कॉलोनी और पंत विहार के छह-छह, चंद्रनगर और सौराना के चार-चार, नुमाइश कैंप और छापुर के तीन-तीन लोग संक्रमित आए हैं। इनके अलावा पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी, नुमाइश कैंप, नवीन नगर, म्युनिसिपल कॉलोनी, चिलकाना रोड, बेहट रोड, बुड्ढाखेड़ा, प्रताप कॉलोनी, कृष्णनगर, कैलाशपुरम, शिव विहार, गोपाल नगर, गोविंदनगर सहित जिले भर में संक्रमित मिले हैं।
साढ़ौली कदीम के सबसे अधिक 123 मरीज
रविवार को मिले 178 संक्रमितों में सबसे अधिक मरीज अकेले साढ़ौली कदीम ब्लॉक के हैं, जिनकी संख्या 123 है। इसके अलावा सरसावा के बीच तथा देवबंद और नानौता के आठ-आठ मरीज शामिल हैं। शेष मरीज सहारनपुर शहर के हैं। इससे साफ है कि कोरोना देहात में गति के साथ फैल रहा है।
विज्ञापन
शहर में 86 कंटेनमेंट जोन
कोरोना के मरीजों के लगातार मिलने की वजह से शहर में 86 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। रविवार को मिले मरीजों के बाद इनकी संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि 86 जोन शनिवार तक मिले मरीजों के हिसाब से बने हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तुरंत नगर निगम की टीमें कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में बैरिकेडिंग कराने के साथ ही सैनिटाइजेशन और अन्य काम करा रही हैं। जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
जनपद में रविवार को 178 कोरोना संक्रमित मिले हैं। ज्यादातर मरीजों में किसी प्रकार के लक्षण नहीं हैं। कुछ में खांसी और जुकाम है, जिसकी दवा दी जा रही है। वर्तमान में जिले में 541 एक्टिव मरीज हैं।
शिवांका गौड़, सर्विलांस अधिकारी।