फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सिविल सेवा परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग कराएगा प्रशासन

सिविल सेवा परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग कराएगा प्रशासन

Sun, 21 Apr 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
सिविल सेवा परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग कराएगा प्रशासन
सिविल सेवा परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग कराएगा प्रशासन
विज्ञापन

सहारनपुर। सिविल सेवा में जाने की इच्छा रखने वाले सहारनपुर और आसपास के युवाओं के लिए अच्छी खबर यह है कि प्रशासन उनके लिए नि:शुल्क कोचिंग सेंटर खोलने जा रहा है। इच्छुक युवक और युवतियां रविवार 21 अप्रैल से कलक्ट्रेट स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्टर्ड युवाओं में 300 का चयन कोचिंग के लिए किया जाएगा।
जनपद में सिविल सेवा की परीक्षाओं की तैयारी के लिए कुछ खास नहीं है। ऐसे में यहां के युवाओं को तैयारी के लिए दिल्ली का रुख करना पड़ता है। प्रशासन भी इस बात को समझता है। यही वजह है कि सिटी मजिस्ट्रेट पंकज कुमार वर्मा ने डीएम आलोक कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में कोचिंग सेंटर शुरू करने का सोची है, जिसमें चुनिंदा युवाओं को नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी। सेंटर के लिए हकीकत नगर स्थित सामुदायिक केंद्र का चयन किया गया है। इच्छुक युवक और युवतियां रविवार 21 अप्रैल से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक होंगे। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि बैच सुबह सात बजे से दस बजे तक चला करेगा। अधिकतम 300 बच्चों का चयन कोचिंग के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि 300 या उससे कम रजिस्ट्रेशन होते हैं तो उन सभी को कोचिंग कराई जाएगी। यदि 300 से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए तो एंट्रेंस कराकर 300 बच्चों का चयन किया जाएगा। ---
विज्ञापन

अधिकारी देंगे कोचिंग
कोचिंग सेंटर में फैकल्टी की व्यवस्था अलग से नहीं होगी। यहां अधिकारी ही शिक्षक की भूमिका में रहेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सुबह सात से दस बजे का समय इसीलिए रखा गया है, क्योंकि इस समय में अधिकारी कोचिंग देने के लिए उपलब्ध रह सकते हैं। उन्होंने बताया कि अनेक अधिकारी ऐसे हैं, जो कोचिंग देने को तैयार हैं। चूंकि अधिकारी परीक्षा प्रक्रियाओं से गुजरे हुए हैं और कार्य अनुभव भी रखते हैं। ऐसे में उनकी कोचिंग सामान्य कोचिंग सेंटर्स की तुलना में अधिक बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ और बिजनौर में सफल रहा प्रयास
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि वह 2016 में अलीगढ़ और बिजनौर में रहते हुए उन्होंने नि:शुल्क कोचिंग सेंटर्स की शुरूआत की थी। दोनों जगहों पर कोचिंग सेंटर सफलतापूर्वक चल रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि पिछले वर्ष दोनों जगहों से दो अभ्यर्थी पीसीएस और तीन युवा लोअर पीसीएस बने। इस बार 39 बच्चों ने प्री क्वालीफाई किया है।

-----------
डीएम आलोक कुमार पांडेय की प्रेरणा और उनके मार्गदर्शन में हम सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग सेंटर शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें नि:शुल्क कोचिंग कराई जाएगी। इसके लिए हम 300 अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। रजिस्ट्रेशन रविवार से मेरे कार्यालय में कराए जा सकते हैं। इच्छुक युवाओं से अपील है कि वह रजिस्ट्रेशन कराकर लाभ उठाएं। -- पंकज कुमार वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed