फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सतीश चौधरी की हार्ट अटैक से मौत

सतीश चौधरी की हार्ट अटैक से मौत

Sun, 17 Feb 2019 10:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
सतीश चौधरी की हार्ट अटैक से मौत
हिस्ट्रीशीटर सतीश चौधरी की हार्ट अटैक से मौत
विज्ञापन

सहारनपुर। जनकपुरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला दामोदरपुरी निवासी हिस्ट्रीशीटर सतीश चौधरी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। सतीश चौधरी काफी समय से तिहाड़ जेल में बंद था और 12 फरवरी को ही जमानत मिली थी। हार्ट अटैक होने पर सतीश को दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मूलरूप से गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम खतौली निवासी सतीश चौधरी जनकपुरी थाने का हिस्ट्रीशीटर था। जनकपुरी थाना प्रभारी सुशील दूबे ने बताया कि सतीश चौधरी पर जनकपुरी थाना के अलावा मिर्जापुर, गागलहेड़ी, सरसावा के साथ दिल्ली और पंजाब में भी धोखाधड़ी, गुंडा एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। काफी समय से सतीश चौधरी धोखाधड़ी के मामले में ही तिहाड़ जेल में बंद था। गत 12 फरवरी को सतीश की जमानत मंजूर हुई। सतीश चौधरी के भतीजे गौतम चौधरी ने बताया कि रविवार दोपहर में उसके चाचा की तबीयत खराब हुई तो दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अपराह्न लगभग चार बजे निधन हो गया। शव को पैतृक गांव खतौली लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed