{"_id":"5c2d0507bdec226275079758","slug":"171546454279-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर वसूली न करने वाले कर्मचारी होंगे बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर वसूली न करने वाले कर्मचारी होंगे बर्खास्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर वसूली न करने वाले कर्मचारी होंगे बर्खास्त
सहारनपुर। टैक्स वसूली को लेकर नगर निगम कड़े फैसले लेने की तैयारी में है। एक ओर जहां टैक्स वसूली के लिए शहर में जगह-जगह शिविर लगाने की शुरूआत कर दी गई है, वहीं टैक्स वसूली नहीं करने वाले कर्मचारियों केो चिह्नित किया जा रहा है। बार-बार चेतावनी देने के बाद भी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं करने वाले कर्मचारियों को स्क्रीनिंग कमेटी में रखकर बर्खास्त तक करने की योजना तैयार है।
टैक्स अधीक्षक विनय शर्मा ने बताया कि नगर निगम का करोड़ों रुपये टैक्स बकाया है, जिसकी वसूली के लिए नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने शिविर लगाने को कहा है। तीन दिन से शहर में जगह-जगह शिविर लगाकर वसूली की जा रही है। उन्होंने बताया कि कर विभाग से काफी टैक्स निरीक्षक, टैक्स संग्रहकर्ता और कार्यवाहक टैक्स संग्रहकर्ता ऐसे हैं, जो ड्यूटी के प्रति लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। उनका वसूली का रिकार्ड भी खराब चल रहा है। एक कर्मचारी को नगरायुक्त ने अपने कार्यालय से संबद्ध किया है, जबकि एक अन्य कर्मचारी को टैक्स अधीक्षक और तीसरे कर्मचारी को रजिस्ट्रार कार्यालय से संबद्ध किया गया है। नगरायुक्त ने काम नहीं करने वाले कर्मचारियों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे कर्मचारियों के मामले स्क्रीनिंग कमेटी के सामने रखकर बर्खास्त तक करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने किसी भी कार्रवाई से बचने के लिए कार्यप्रणाली में सुधार करने के निर्देश कर्मचारियों को दिए हैं।
शिविर लगाकर की लाखों रुपये की वसूली
सहारनपुर। नगर निगम की टीमों ने गृह, जल और सीवर कर के बकाये की वसूली के लिए बुधवार को हसनपुर चुंगी, सड़क दूधली और बूढ़ी माई चौक पर शिविर लगाए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंचकर कर जमा कराया। कर वूसली करने वाली टीम के साथ मुख्य कर अधीक्षक रवीश चौधरी और कर अधीक्षक विनय शर्मा भी रहे। उन्होंने बताया कि कर वसूली के लिए शिविर 16 जनवरी तक शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लगाए जाएंगे। यदि बकायेदार किसी प्रकार की कार्रवाई से बचना चाहते हैं तो शिविर में पहुंचकर अपना बकाया कर जमा कराएं।