{"_id":"5ba298e6867a557ecb2eb43d","slug":"171537382630-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र ने काले कानून को वापस नहीं लिया तो सड़कों पर उतरेगा देश का युवा: राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र ने काले कानून को वापस नहीं लिया तो सड़कों पर उतरेगा देश का युवा: राणा
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एससी/एसटी एक्ट पर कानून सवर्ण और पिछड़ों के साथ धोखा : राणा
देवबंद (सहारनपुर)। राष्ट्रवादी समान अधिकार यात्रा के मुख्य संयोजक शेर सिंह राणा ने कहा कि एससी/एसटी एक्ट पर कानून लाकर केंद्र सरकार ने सवर्ण और पिछड़ों के साथ धोखा दिया है। यदि इस काले कानून को वापस नहीं लिया जाता तो देश का युवा वर्ग सड़कों पर आकर आवाज बुलंद करने को मजबूर होगा।
राष्ट्रवादी समान अधिकार यात्रा का बुधवार को देवबंद पहुंचने पर सर्वसमाज के लोगों ने स्वागत किया। डाक बंगले पर पहुंचे संयोजक शेर सिंह राणा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी/एसटी एक्ट में जो दिशा निर्देश जारी किए गए थे, वे कानून के मुताबिक ठीक थे। लेकिन सरकार ने जातिवाद की राजनीति को बढ़वा देते हुए सवर्ण और पिछड़ों के साथ धोखा किया है। राणा ने कहा कि उनका आंदोलन किसी समाज या जाति के खिलाफ नहीं है। बल्कि सर्व समाज को समान अधिकार दिलाने के लिए है। कहा कि इस कानून का हमेशा देश में गलत दुरुपयोग होता आया है। पुलिस द्वारा बिना जांच किए ही निर्दोष लोगों को जेल भेजना कहां का न्याय है। राजपूत चेतना मंच के अध्यक्ष मुकेश राणा ने महेश राणा, अतुल राणा आदि ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को सवर्णों और पिछड़ों ने गद्दी पर बैठाया था। लेकिन सरकार आज इन्हीं समाज के खिलाफ काम किया जा रहा है। इस मौके पर सोमपाल राणा, दीपक,सोमपाल, लोकेश राणा, प्रदीप, दीपक चौहान, राजवीर, कुलबीर राणा, श्यामवीर राणा, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।