फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मात्र भाषा नहीं हमारी मातृ भाषा है हिन्दी

मात्र भाषा नहीं हमारी मातृ भाषा है हिन्दी

Sat, 15 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
मात्र भाषा नहीं हमारी मातृ भाषा है हिन्दी
सहारनपुर। विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर शहर की अनेक शिक्षण संस्थाओं और सरकारी कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने आम बोलचाल में हिंदी का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की बात कही। यह भी कहा कि हिंदी मात्र भाषा नहीं, बल्कि हमारी मातृ भाषा है।
विज्ञापन

सिविल कोर्ट सहारनपुर के बार परिसर में आयोजित हिंदी दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता सोनवीर सिंह ने कहा कि उच्च और उच्चतम न्यायालयों में केवल अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल होता है, जिससे वादकारियों को अपने मुकदमे में हो रही बहस का पता नहीं चल पाता है। ऐसे में बहस हिंदी में होनी चाहिए। कार्यक्रम में अधिवक्ता सिद्धार्थ शंकर त्यागी, राकेश सहल, हरपाल जीवन, अमित खटाना, अजय शर्मा, सुबोध कुमार, सतीश चौधरी, नित्यानंद जोशी, उमेश कुमार त्यागी आदि मौजूद रहे। श्याम नगर स्थित शांति विद्यापीठ में हिंदी दिवस पर काव्यपाठ का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने हिंदी की कविताएं सुनाईं। निदेशक विशाल श्रीवास्तव ने कहा कि दुनिया भर में हिंदी के बोलने और चाहने वालों की संख्या बढ़ रही है, मगर अपने ही देश में हिंदी की हालत खराब है। यह चिंता की बात है। इस मौके पर आर्यन, मेघा, आकाश, अंजली, शिवम, हर्ष, प्रदीप आदि मौजूद रहे। गुरुद्वारा रोड स्थित जय मंगला जूनियर हाई स्कूल में हिंदी दिवस मनाया गया। शिक्षिका सविता शर्मा ने हिंदी कविता सुनाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। अमित, सपना ठाकुर, रवि बख्शी, वेदप्रकाश पोपली, रमेशचंद्र ने हिन्दी की महत्ता बताई। बीएसएनएल में शुक्रवार से हिन्दी पखवाड़े की शुरूआत की गई, जो 28 सितंबर तक चलेगा। प्रधान महाप्रबंधक अरुण कुमार ने हिन्दी के इस्तेमाल पर जोर दिया। इस मौके पर नरेशचंद, ऋषिपाल, एसआडर नायडू, मांगाराम, संदीप जैन, संजय कुमार, सोम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed