{"_id":"5b3a72384f1c1b67578b45f1","slug":"171530556984-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी की छुट्टियां खत्म कर स्कूल पहुंचे नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी की छुट्टियां खत्म कर स्कूल पहुंचे नौनिहाल
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। एक महीने से अधिक की छुट्टियां खत्म कर नौनिहाल सोमवार को स्कूल पहुंचे। छुट्टियों की मस्ती के बाद स्कूल जाना कई बच्चों को भारी लगा। यही वजह रही कि पहले दिन बच्चों की संख्या में 25 से 30 प्रतिशत की कमी नजर आई। प्रधानाचार्यों ने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील अभिभावकों से की है।
जनपद में पब्लिक स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 20 मई से शुरू हुई थीं। छुट्टियां शुरू होने के दिन बच्चे बेहद खुश थे। छुट्टियों में बच्चे अभिभावकों के साथ नैनीताल, शिमला, मसूरी, ऋषिकेश और हरिद्वार के साथ ही अपने ननिहाल और रिश्तेदारी में घूमकर आए। सोमवार को पहले दिन क्लास के भीतर बच्चों ने इसी तरह के अपने अनुभवों को साथी बच्चों और शिक्षकों के साथ साझा किया। लंबी छुट्टी के बाद सुबह-सुबह उठकर स्कूल जाने के लिए बच्चे आसानी से तैयार नहीं थे। मगर फिर भी उन्हें स्कूल जाना पड़ा। कइयों ने फिर भी छुट्टी मार ही ली, जिसकी वजह से पहले दिन कक्षाओं में बच्चे कम नजर आए। छुट्टी के बाद भीषण गर्मी के बाद रिक्शाओं, टेंपो और बसों का सफर बच्चों पर भारी गुजरा।