फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जिला सहकारी बैंक लिमिटेड चुनाव का बिगुल बजा

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड चुनाव का बिगुल बजा

Thu, 03 May 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक लिमिटेड चुनाव का बिगुल बजा
सहारनपुर। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को संचालकों के बारह पदों के लिए 36 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। चुनाव प्रक्रिया के साथ ही भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस नेता सक्रिय हो गए। दस मई को संचालक पद के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर नामांकन हुए। देवबंद से विनोद कुमार, नकुड़ से राज सिंह माजरा, भानू प्रताप, नागल से चरण सिंह, अंकुर उर्फ अभिषेक, नानौता से महिला पाल सिंह, वंदना, मनोज, भीष्म राणा, विजयपाल, पुवांरका से पूनम, रामपुर मनिहारान कीरत सिंह, राधेश्याम, वृत्तिक अ ब और स से जवाहर सिंह, सीटू कुमार, पंकज कुमार, सुधीर कुमार, महेंद्र सिंह, शहरी से रमा शर्मा, सरसावा से अफसाना, सहकारी क्रय-विक्रय समितियों से राजपाल सिंह, राजेंद्र सिंह राठौर, वेद प्रकाश पुंडीर, ज्ञानेंद्र सिंह, रामकुमार, संदीप सैनी, मदनपाल सिंह, सीताराम, शिवकुमार, देवेंद्र कुमार, सढ़ौली कदीम से देवेंद्र कुमार, नवीन कुमार, नरेश, अनुज कुमार, राजवीर सिंह ने संचालक पद के लिए नामांकन पत्र भरा।
विज्ञापन

उधर, चुनाव को लेकर भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस नेता सक्रिय हो गए हैं। डीसीडीएफ चुनाव की तरह ही भाजपा जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के चेयरमैन पद पर कब्जा करना चाहती है। अपने समर्थित प्रत्याशियों को जिताने के लिए नेता सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------
सात संचालक निर्विरोध चुने जाने की संभावना
सहारनपुर। संचालक पद के लिए सात निर्वाचन क्षेत्रों में ही एक-एक ही नामांकन हुआ है। ऐसे में उनके निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद है। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के चुनाव में भी भाजपा समर्थित संचालकों की जीत के लिए पार्टी के नेता गठजोड़ में लगे हैं।
---------------------------------
जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के संचालक पद के लिए 36 नामांकन हुए हैं। दस मई को संचालकों और 11 मई को चेयरमैन का चुनाव होगा।
---------------हरिंद्र सिंह, सहायक निबंधक, जिला सहकारिता विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed