{"_id":"5ae768304f1c1b9f098b76f9","slug":"171525114928-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थमा से बचना है तो धूम्रपान, धूल और धुएं से रखें दूरी: मिगलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थमा से बचना है तो धूम्रपान, धूल और धुएं से रखें दूरी: मिगलानी
Updated Tue, 01 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संजीव मिगलानी ने कहा कि जन्म लेने वाला हर 20 वां बच्चा अस्थमा से पीड़ित है। यदि हम खुद को अस्थमा से बचाना चाहते हैं तो हमें धूम्रपान, धूल और धुएं से दूर रखना होगा। वह सोमवार को सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से अस्थमा दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित विचार गोष्ठी में थे।
डॉ. मिगलानी ने बताया कि विश्व में 31 करोड़ से अधिक लोग अस्थमा से पीड़ित हैं। भारत में अस्थमा पीड़ितों की संख्या करीब सवा तीन करोड़ है। लगातार खांसी के बने रहने, सांस लेने में आवाज आने, छाती में हमेशा अकड़न रहने और सीटी जैसी आवाज आने, सोते समय सांस फूलने, सुबह के समय अधिक खांसी आने को अस्थमा के लक्षण बताया। साथ ही ऐसा कोई भी लक्षण नजर आने पर तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से इलाज कराने की सलाह दी। उन्होंने धूम्रपान, मानसिक तनाव, खांसी की अनदेखी, वाहनों से निकलने वाला धुआं, कूड़ा और रबर जलने से निकलने वाला धुआं, सीलन और गोबर के उपलों को जलाने से निकलने वाले धुएं को अस्थमा होने की मुख्य वजह बताया। कहा कि यह रोग अनुवांशिक भी हो सकता है। गोष्ठी के आयोजन के लिए व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की सराहना की। कहा कि इस तरह के आयोजन लोगों को जागरूक करने का बेहतर जरिया हैं। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महामंत्री सुरेंद्र मोहन सिंह चावला, केएल ठक्कर, आरके मल्होत्रा, मुरली खन्ना, डीके गुप्ता, दीपक मल्होत्रा, अनिल गुप्ता, महीप सिंह, रोमी आहूजा, सतीश साहनी, मुकेश धनगर, गुलशन अनेजा, राजकुमार विज, नीरज जैन, प्रमोद आनंद, हरीश खनेजा आदि मौजूद रहे।