{"_id":"5abbe5104f1c1b582a8b468a","slug":"171522263312-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल को मृत घोषित कर नहीं किया इलाज, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल को मृत घोषित कर नहीं किया इलाज, हंगामा
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सरकारी एंबुलेंस में मरीज को ऑक्सीजन न देने के चार दिन बाद एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। लापरवाही भी ऐसी, जिसने सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की जान ले ली। इसके बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा करते हुए चिकित्सक पर कार्रवाई करने की मांग की। सीएमओ ने मामले में जांच बिठाई है। जांच में चिकित्सक के दोषी मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मंगलवार की रात अंबाला रोड पर हुए सड़क हादसे में 65 वर्षीय व्यक्ति सिर में गंभीर चोट के कारण घायल हुआ था। मौके पर मौजूद लोग घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने घायल को छुए बिना ही मृत घोषित कर दिया। मगर जैसे ही वह उसे लेकर लौटने लगे तो घायल के शरीर में कुछ हरकत हुई, जिसके बाद घायल को पुन: इमरजेंसी ले जाया गया। आरोप है कि दोबारा भी चिकित्सक घायल के इलाज में आनाकानी करने लगा। मरीज स्ट्रेचर पर पड़ा तड़प रहा था मगर चिकित्सक कुर्सी पर बैठकर अन्य काम निपटाता रहा। इसके बाद लोगों ने मीडिया को सूचना दे दी। कुछ ही देर बाद मीडिया के लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देख चिकित्सक ने आनन फानन में घायल को भर्ती कर लिया। मगर तब तक देर हो चुकी थी। इलाज मिलने के चंद मिनट बाद ही घायल ने दम तोड़ दिया। उसकी शनाख्त शामली के खंदरावली निवासी सेठपाल के रूप में हुई है। देर रात अस्पताल पहुंचे परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए दोषी चिकित्सक के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की।
----------------------------------
घायल व्यक्ति की बिना जांच किए ही मृत घोषित करने की शिकायत मिली है। यह बेहद गंभीर मामला है, जिसकी जांच बिठा दी गई है। जांच में यदि चिकित्सक दोषी पाया जाता है तो निश्चित रूप से उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ।