{"_id":"5abbe4f84f1c1bf0298b4692","slug":"171522263288-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 51 गांव की बदलेगी तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 51 गांव की बदलेगी तस्वीर
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिले के 51 गांव की जल्द तस्वीर बदल जाएगी। इन गांवों के कायाकल्प की तैयारी कर ली गई है। 17 विभागों द्वारा विकास के 24 कार्य कराए जाएंगे। मूलभूत सुविधाओं से लेकर ग्रामीणों की हर जरूरत को पूरा करने का खाका तैयार किया गया।
जनपद के 51 गांव मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत चयन कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। इन गांवों में बेहतर सड़क, नाली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं सहित तमाम मूलभूत सुविधाएं ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रथम चरण की प्रक्रिया में 31 गांव का चयन किया गया है। दूसरे चरण में अन्य गांवों का चयन होगा। वर्तमान में चयनित गांवों को प्रशासन ने विकास से अछूता माना है। इसी को देखते हुए तमाम विकास कार्य कराने की तैयारी की गई है। खाका तैयार कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है।
इन विभागों द्वारा कराए जाएंगे यह काम
लोक निर्माण विभाग द्वारा संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। ऊर्जा विभाग ग्रामीण विद्युतीकरण की व्यवस्था करेगा। पंचायत राज विभाग पक्की गलियों, नालियों, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाने का कार्य करेगा। ग्राम्य विकास विभाग स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए समुचित जलापूर्ति व्यवस्था और हैंडपंप लगवाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालयों की स्थापना और राष्ट्रीय साक्षरता मिशन के तहत काम कराएगा। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराएगा। महिला कल्याण विभाग द्वारा विधवा महिलाओं को पेंशन दिलवाने की प्रक्रिया पूरा कराएगा। जिला समाज कल्याण विभाग वृद्धावस्था और किसान पेंशन वितरण करेगा। व्यवसायिक शिक्षा विभाग कौशल विकास के कार्यक्रम आयोजित करेगा। दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग दिव्यांगजन पेंशन की व्यवस्था कराएगा। वन विभाग द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम संचालित करेगा। खाद्य एवं रसद विभाग राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के कार्यक्रम संचालित करेगा। अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत विभाग वैकल्पिक मार्गों पर पथ प्रकाश की व्यवस्था करेगा। ग्राम्य विकास विभाग मनरेगा, तालाबों का जीर्णोंद्धार कराएगा। दुग्ध विकास विभाग डेयरी प्रसंस्करण कराएगा। कृषि विभाग किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि यांत्रिकीकरण, प्रमाणित बीज वितरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन की योजनाएं संचालित करेगा।
विज्ञापन
इन गांवों का हुआ चयन
ब्लॉक सढ़ौली कदीम के गांव हथौली, बहरामपुर, मलकपुर, मुजफ्फरानगर गांव मांझीपुर, नौरंगपुर, मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद, खुशहालीपुर, शेरपुर ख्वाजा, अल्हेड़ी, गणेशपुर, थापुल इस्माइलपुर, कालूवाला पहाड़ीपुर, बलियाखेड़ी के गांव सुभरी मेहराब, खजूरी अकबरपुर, भलस्वाईसापुर, पुवांरका के लशकरपुर उर्फ चमारीखेड़ा, मेहरबानी, नागल के बिलासपुर शेखपुर, पनियाली, कासमपुर, भाटौल, दुगचाड़ा, कौरवा, भरतपुर, देवबंद के असदपुर करंजाली, गुनारसी, दूधली, जड़ौदाजट, रामपुर मनिहारान के अहमदपुर, मुंडीखेड़ा, टपरी, अंबेहटा चांद, नानौता के चिराऊ, जड़ौदापांडा, शब्बीरपुर, बडूली नयागांव, लंढौरा, नकुड़ के सरूरपुर, मोहिद्दीनपुर, साल्हापुर, फेरूमजरा, छत्रपुर, गंगोह के मोहड़ा, शकरपुर, बीनपुर, डूभर किशनपुर, मोहम्मदपुर गुर्जर, दूधला, बाईखेड़ा और जैहरा गांव का चयन किया गया है।
मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत 51 गांव का चयन किया गया है। इन गांवों में 17 विभागों द्वारा 24 विकास कार्य संचालित कराए जाएंगे। इसके लिए जल्द काम शुरू होगा। शासन को गांवों की सूची भेज दी गई है। - चंद्रशेखर, परियोजना निदेशक