{"_id":"5a8f16a64f1c1b5e028b6cc4","slug":"171519326886-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर मेला गेट का निर्माण आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर मेला गेट का निर्माण आरंभ
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर मेला गेट का निर्माण आरंभ
देवबंद (सहारनपुर)। नगरपालिका परिषद द्वारा श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर के मुख्य द्वार का निर्माण आरंभ करा दिया गया है। बृहस्पतिवार को इसके लिए विधिवत पूजा अर्चना की गई।
बता दें कि पूर्व विधायक माविया अली के चेयरमैन कार्यकाल में करीब ढाई साल पहले मेला द्वार को सड़क चौड़ीकरण के कारण तोड़ा गया था। इसका नगर के विभिन्न संगठन लंबे समय से निर्माण कराने की मांग करते आ रहे थे। निकाय चुनाव में जीत हासिल करने वाले बसपा नेता जियाउद्दीन अंसारी ने चेयरमैन बनते ही मेला द्वार को प्राथमिकता के साथ बनवाने का नगर की जनता से वायदा किया था। अंसारी ने वार्षिक मेला आरंभ होने से पहले मेला द्वार को बनवाने की बात कही थी। इस कड़ी में बृहस्पतिवार को मेला द्वार का निर्माण आरंभ करा दिया गया। पूजन पंडित कालिका प्रसाद ने विधि विधान से संपन्न कराया। इस मौके पर नगरपालिका के जेई महेश कुमार राहुल, पं. देवीशरण शर्मा, लोकेश शर्मा, श्याम कुमार अग्रवाल, सभासद मनोज सिंघल, अजय गांधी आदि मौजूद रहे।