{"_id":"5a89cb104f1c1b9b248b5d5c","slug":"171518979856-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय किसान यूनियन अंबावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय किसान यूनियन अंबावत
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन अंबावत की बैठक में मंडल अध्यक्ष प्रवीण राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बजट में किसानों की घोर उपेक्षा की है। इसके अलावा तमाम वादों के बाद भी समय से गन्ना मूल्य भुगतान कराने में भी भाजपा सरकार विफल साबित हुई है।
रविवार को पंजाबी बाग स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में मंडल अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पेश बजट ने किसानों को निराश किया है। जिलाध्यक्ष नीरज चौधरी ने कहा कि एक ओर विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे लोग हजारों करोड़ रुपये का घोटाला करके विदेश भाग रहे हैं। वहीं, मात्र 50 हजार रुपये का बिजली का बिल बकाया होने पर किसानों की आरसी काट दी जाती है। खेती के घाटे से परेशान किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर शुगर मिल मालिकों से सांठगांठ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होने पर किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। इसमें मदन, अजब सिंह, वेदपाल राणा, सुरेश, मनोज, जुल्फान आदि रहे।