फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किसानों ने केंदुकी क्रय केंद्र पर तौल बंद कराई, आश्वासन पर हुई चालू

किसानों ने केंदुकी क्रय केंद्र पर तौल बंद कराई, आश्वासन पर हुई चालू

Fri, 09 Feb 2018 11:17 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने केंदुकी क्रय केंद्र पर तौल बंद कराई, आश्वासन पर हुई चालू
देवबंद (सहारनपुर)। अगेती प्रजाति का गन्ना सामान्य प्रजाति की पर्ची पर डालने को मजबूर किए जाने समेत अन्य समस्याओं से परेशान किसानों ने शुक्रवार को केंदुकी क्रय केंद्र पर तौल बंद करवा दी। बाद में मिल अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई की आश्वासन मिलने के बाद तौल आरंभ की गई।
विज्ञापन

केंदुकी निवासी किसान नीरज त्यागी, अनिरुद्ध त्यागी, संजय त्यागी, मंगतराम त्यागी, राजेश त्यागी आदि ने बताया कि विगत 15 दिन से उन्हें अगेती गन्ना प्रजाति की पर्ची मिल द्वारा नहीं भेजी गई। अगेती प्रजाति का गन्ना सामान्य प्रजाति की पर्ची पर डालने को मजबूर किया जा रहा है। आरोप लगाया कि क्षेत्र के सेक्टर व जोनल इंचार्ज कुछ किसानों से मिलीभगत कर उन्हें सभी सुविधाएं मुहैया करवा रहे हैं। छोटे किसानों का नकद गन्ना खरीदकर अपने चेहते किसानों की पर्चियों पर डाला जा रहा है। आरोप यह भी है कि क्रय केंद्र पर घटतौली भी की जा रही है। सेंटर पर गन्ना लेकर पहुंचने वाले किसानों के साथ बदसलूकी की जाती है। जिसके चलते क्षेत्र के करीब 80 फीसदी किसान परेशान हैं। जिसके बाद किसानों ने चीनी मिल के उपाध्यक्ष दीनानाथ मिश्र से फोन पर बात कर उन्हें समस्या से अवगत कराया। किसानों ने बताया कि मिल उपाध्यक्ष ने उन्हें समस्या दूर कराने का आश्वासन दिलाया है। इस दौरान मधुसूदन त्यागी, तेजपाल त्यागी, ब्रजपाल त्यागी, मदन त्यागी, जगवेश त्यागी, मुस्तकीम, जमील, जनेश्वर त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed