{"_id":"5a7c9a484f1c1bd04b8b479f","slug":"171518115400-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन कॉलेज में स्पोर्ट्स मेले का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन कॉलेज में स्पोर्ट्स मेले का आगाज
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में स्पोर्ट्स मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसका आगाज बृहस्पतिवार को बैडमिंटन मुकाबलों के साथ हुआ। स्पोर्ट्स मेले के तहत अनेक खेल प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं, जिनमें कॉलेज के सैकड़ों बालक और बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
मेले का उद्घाटन महापौर संजीव वालिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने प्रत्येक विद्यार्थी को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे आने की अपील की। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने महापौर के कॉलेज पहुंचने पर आभार व्यक्त किया। साथ ही स्पोर्ट्स मेले के आयोजन को सराहा। खेल भावना बनाए रखते हुए प्रदर्शन करने की अपील खिलाड़ियों से की। इसके बाद हुए मुकाबलों में अदिति त्यागी ने वैष्णवी, नंदिनी ने नाजिश, तनु ने मनीषा, तान्या ने नैना को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की। बालकों के मुकाबलों में शुभम ने रोहित, उज्ज्वल ने मुकुल, दिव्यम ने तेजस, ध्रुव ने तुषार, शुभम ने साश्वत, हर्षित ने तुषार को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। निर्णायकों में मनीष कुमार, अंजुल, नीशु राणा, रोहित शर्मा और अक्षित रहे। इस मौके पर डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. हरिओम गुप्ता, डॉ. हरवीर गुप्ता, डॉ. संजीव, डॉ. वकुल बंसल, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. अनिल जैन, डॉ. पंकज गुप्ता, डॉ. मुकेश, प्राची, डॉ. शशी नोटियाल आदि मौजूद रहीं।