{"_id":"5a2448154f1c1bf4688bf221","slug":"171512327189-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवपाल राणा की रस्म पगड़ी में पहुंच लोगों ने दी श्रद्वांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवपाल राणा की रस्म पगड़ी में पहुंच लोगों ने दी श्रद्वांजलि
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़गांव (सहारनपुर)। पेशी के दौरान रुड़की कोर्ट परिसर में मारे गये नानौता के पूर्व ब्लाक प्रमुख पति देवपाल राणा की रविवार को हुई रस्म पगड़ी में विभिन्न दलों के नेता एवं रिश्तेदारों के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
नानौता की पूर्व ब्लाक प्रमुख नीलम राणा के पति देवपाल राणा की पेशी के दौरान गत 20 नवंबर को रुड़की कोर्ट परिसर में बदमाशों ने गोलियां बरसा कर हत्या कर दी थी। रस्म पगड़ी में रविवार को भारी जन समूह ने गांव पहुंचकर मृतक आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान समाज ने मृतक देवपाल राणा के 14 वर्षीय इकलौते बेटे भानू राणा को पगड़ी बांधी। भाजपा की पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर , पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, पुंवारका ब्लाक प्रमुख कुलबीर राणा, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, अजीत राणा, यशवंत राणा, कांग्रेस नेता इमरान मसूद, सपा नेता कार्तिक राणा, सपा के नीरज चौहान, धनश्याम प्रमुख, शेर सिंह प्रमुख थानाभवन, सन्नी प्रधान हरियाणा, मोहर सिंह करनाल, चंद्रपाल राणा, कंवर सिंह चेयरमैन, महेश राणा, सुखपाल सिंह, पप्पू प्रधान महेशपुर, अमरसिंह प्रधान चिराऊ, पूर्व प्रधान लुकादड़ी अमरीश, राजसिंह, पप्पू प्रधान इमलिया, व हरियाणा से रविंद्र राणा, शिवकुमार राणा सहित विभिन्न दलों के नेताओं सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।