फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्थानीय निकाय चुनावों के लिए कांग्रेसियों को दिए निर्देश

स्थानीय निकाय चुनावों के लिए कांग्रेसियों को दिए निर्देश

Fri, 29 Sep 2017 01:08 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय निकाय चुनावों के लिए कांग्रेसियों को दिए निर्देश
सहारनपुर। कांग्रेस के मंडल प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कांग्रेसियों को स्थानीय निकाय चुनाव के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जन एकजुट होकर जिले में विजय प्राप्त करें।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महानगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में मंडल प्रभारी ने कहा कि देश की आजादी और आजादी के बाद हुए विकास कार्यों का श्रेय कांग्रेस की मेहनत और संघर्ष को जाता है। हरित क्रांति से लेकर विज्ञान क्रांति तक सभी कांग्रेस सरकारों की देन हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस जैसे संगठन देश में धर्मनिरपेक्षता के तानेबाने को बर्बाद करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन देश की जनता इस षड्यंत्र को अच्छी तरह से समझ चुकी है। जिलाध्यक्ष शशी वालिया, महानगर अध्यक्ष हाजी बहार अहमद ने कहा कि पार्टी जीतने वाले उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारेगी। विधायक मसूद अख्तर और नरेश सैनी, उमादत्त शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल एवं चमनलाल चमन, मुकेश चौधरी, प्रवीण चौधरी, जावेद साबरी, उमाभूषण, काजी शौकत हुसैन, मुजफ्फर अली, गणेशदत्त शर्मा, संजीव कौशल, प्रीतम सैनी, गुलफाम अंसारी, अशोक सैनी, इमरान कुरैशी, अमरदीप जैन, इकराम खान, सत्यम भूर्यान सैनी आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed