{"_id":"59caa3214f1c1bda538b486a","slug":"171506452257-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां कात्यायनी आराधना से होते हैं कष्ट दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां कात्यायनी आराधना से होते हैं कष्ट दूर
Updated Wed, 27 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां कात्यायनी आराधना से होते हैं कष्ट दूर
सहारनपुर। नवरात्र के अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में मां भगवती के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की गई। कई जगहों पर माता रानी की चौकी लगाई गई। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
सिद्घपीठ श्री जगदंबा मंदिर गोविंदनगर में मां भगवती का पावन दरबार सजाया गया। पीठाधीश्वर पंडित सुमित भारद्वाज ने कहा कि सच्चे मन से आराधना करने पर मां भगवती सभी मनोकामना पूरी करती हैं। नवरात्र में व्रत रखना और माता रानी की आराधना करना विशेष फलदायी है। पंडित पूरण भारद्वाज, पंडित सुमित भारद्वाज एवं मुदित भारद्वाज ने कहा कि जो भक्त मां के पावन दरबार में आता है। उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। मंदिर परिसर में भव्य रूप से माता रानी का दरबार सजाया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर मन्नतें मांगी।
उधर, अंबाला रोड स्थित श्री काल भैरव विश्रामपुरी मंदिर, पुलिस लाइन के पास स्थित श्री शिव शक्ति तहसील मंदिर में पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय, आवास-विकास के श्री हरि मंदिर, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, चौंताला स्थित श्री बालाजी मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, बेहट रोड के श्री बालाजी धाम, श्री साईं धाम आदि मंदिरों में भी माता रानी की अराधना की गई। कई जगहों पर चौकी लगाई है। मंदिरों में व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया।