{"_id":"599f295a4f1c1b783a8b4a4d","slug":"171503603034-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट गाइड शिविर में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा --","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट गाइड शिविर में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा --
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्काउट गाइड शिविर में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
सहारनपुर। केएलजी पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा छह से नौ तक छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम विभिन्न टोलियों के बीच हुआ। प्रत्येक टोली ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
स्कूल में डिस्ट्रिक स्काउट गाइड कमिश्नर अनिल भारद्वाज की देखरेख में दो दिवसीय स्काउट गाइड शिविर लगाया गया। छात्र वर्ग की टोली शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के नाम से थी। छात्रा वर्ग की टोली सानिया नेहवाल, कल्पना चावला, रानी लक्ष्मीबाई, शेरनी और मोरनी नाम से थी। छात्र वर्ग में कक्षा छह से सारस्वत, सात से कार्तिक, आठ से राहुल, नौ ए से हरिओम, नौ बी से साहिल एवं छात्रा वर्ग में कक्षा छह से भावना, सात से अंशिका, आठ से आरणा, नौ ए से इशिका, नौ बी से अनमोल और नौ सी से दीपांक्षी लीडर चुनी गई। शिविर में तंबू लगाना, स्ट्रेचर बनाना, रस्सी की सहायता से विभिन्न प्रकार की गांठें लगाना, पट्टियां बांधना तथा घायल को प्राथमिक उपचार दिलाने की विधियां सिखाई गई। अंत में प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रधानाचार्य मनोज अवस्थी ने बच्चों की प्रतिभा देखकर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
26 को होगी शैक्षिक विचार गोष्ठी
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक का आयोजन माधोनगर स्थित मुख्य कार्यालय पर किया गया। बैठक में 26 अगस्त को वैदिक इंटर कॉलेज मुजफ्फराबाद में होने वाले शैक्षिक विचार गोष्ठी एवं सम्मेलन को लेकर मंथन किया गया। जिलाध्यक्ष रविंद्र पंवार ने कहा कि कार्यक्रम में शिक्षक नेता शामिल रहेंगे और शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया जाएगा। इस दौरान हरीपाल सिंह, अनिल शर्मा, अभ्भन सिंह, बृजमोहन द्विवेदी, केके अग्रवाल, ऋषिपाल सिंह पुंडीर, राजेश त्यागी, डा. राजेश्वर, ब्रिजेश पुंडीर मौजूद रहे।