{"_id":"5995e65e4f1c1b60228b45b5","slug":"171502996062-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर रहे ग्रामीण डाक सेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर रहे ग्रामीण डाक सेवक
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हड़ताल पर रहे ग्रामीण डाक सेवक
नानौता (सहारनपुर)। ग्रामीण डाक सेवकों ने अपनी मांगें को लेकर नगर के उप डाकघर पर कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर क्षेत्र के ग्रामीण डाक सेवकों ने बृहस्पतिवार को हड़ताल कर नगर के डाकघर पर पहुंचकर रोष जताया। ग्रामीण डाक सेवकों ने कहा कि सरकार की ओर से उनसे केवल तीन ही घंटे काम कराया जाता है। एक ग्रामीण डाक सेवक को डाक वितरण सहित अन्य काम के लिए 15 गांव तक दिए गए हैं। इसमें तीन घंटे में काम कर पाना संभव नहीं होता।
डाक सेवकों ने बताया कि अपने क्षेत्र में एसबी, आरडी, टीडी, आरपीएलआई, रजिस्ट्री, डाक वितरण तथा सुकन्या योजना सहित अन्य कार्य करने पड़ते हैं जो तीन घंटे में होना संभव नहीं है। उनके मुताबिक ग्रामीण डाक सेवकों को पैसा तो तीन घंटे का दिया जाता है जबकि काम आठ घंटे तक लिया जाता है। ग्रामीण डाक सेवकों ने सरकार से उन्हें तीन घंटे के स्थान पर आठ घंटे का काम दिलाने, सातवें वेतन आयोग को लागू करने, पिछले 15 वषों से अधिक समय से काम करने वाले ग्रामीण डाक सेवकों को नियमित करने, टारगेट प्रथा को खत्म करने, सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन देने और जीडीएस कमेटी की रिपोर्ट में नए सुझाव जल्द लागू करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि जब तक ग्रामीण डाक सेवकों की मांगें पूरी नहीं होती तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के दौरान जगन्नाथ शर्मा, मदन सिंह, मदनपाल, कृष्णपाल शर्मा, पवन कुमार, सत्यपाल, संजय शर्मा, महेंद्र पाल, राजपाल शर्मा, ओम सिंह, रामपाल, नाथीराम आदि रहे।
उधर, नागल में भी अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनर तले ग्रामीण डाक सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर कस्बे के डाकघर में समस्त बीओ व कर्मचारियों ने हड़ताल रखी। हड़ताल करने वालों में मुख्य रूप से नवाब हसन, राजेंद्र सिंह, बालचंद, श्यामलाल, राजकुमार, प्रमोद शर्मा, बसन्त, सुरेश, प्रवेश शर्मा, रमेश, जयप्रकाश, सुमनलता, विनित आदि मौजूद रहे।