{"_id":"597399794f1c1b7b268b462b","slug":"171500748153-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाव से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाव से निकाला
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकाना (सहारनपुर)। यमुना नदी में अचानक तेज पानी आने से खेत में घास लेने गये तीन व्यक्ति पानी से घिर गये। पुलिस ने नाव लगाकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
शनिवार साय करीब साढे छह: बजे गांव पठेड़ निवासी किसान पाल्ला पुत्र नन्दू, फूल सिंह पुत्र बुच्चा तथा नरेश पुत्र अतरसिंह यमुना नदी में अपने खेतों में घास लेने गये थे। जब वह घास काट रहे थे, उसी समय यमुना नदी में तेज बहाव वाला पानी आ गया। पानी के तेज बहाव के कारण तीनों किसान नदी से बाहर नही निकल सके और पानी में फंसे रह गये। तीनों किसानों की चीख पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग नदी किनारे एकत्र हो गये। ग्रामीणों ने तीन लोगों के यमुना नदी के पानी में फसने की सूचना पुलिस को दी। थाना अध्यक्ष सुधीर उज्जवल अपनी टीम के साथ यमुना नदी के किनारे पहुंचे तथा नाव मंगाकर तीनों लोगों को नदी से बाहर सुरक्षित निकाल लिया। तीनों लोगों के यमुना नदी से बाहर निकलने पर उनके परिजनों तथा ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।