{"_id":"594430b74f1c1b08438b45cc","slug":"171497641143-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
सहारनपुर। शहर से अपने घर शेखपुरा जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को पेपर मिल रोड पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
पेपर मिल रोड स्थित शेखपुरा निवासी रजत (25 वर्ष) अपने साथी रवि एवं एक अन्य युवक के साथ बाइक पर सवार होकर सहारनपुर से अपने गांव शेखपुरा जा रहे थे। जब वह पेपर मिल रोड पर पहुंचे तभी सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने रजत को मृत घोषित कर दिया। जबकि रवि की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। तीसरे युवक का अस्पताल में ही उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।