{"_id":"5ca258f6bdec2275a46a0bfc","slug":"161554143478-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल में पड़े गन्ने में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल में पड़े गन्ने में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी मिल में पड़े गन्ने में लगी आग
नानौता (सहारनपुर)। किसान सहकारी चीनी मिल में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे है। सोमवार को चीनी मिल परिसर स्थित गन्ना चेन यार्ड के पास पडे़ गन्ने में शार्ट-सर्किट के चलते आग लग गई। इससे चीनी मिल परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा। काफी देर बाद मिल के कर्मियों ने पानी के पाइप चलाकर आग पर काबू पाया गया।
सोमवार शाम करीब चार बजे चीनी मिल परिसर में गन्ना चेन यार्ड के पास काफी गन्ना पड़ा था। इसी दौरान शार्ट-सर्किट के चलते गिरी चिंगारी से गन्ने में पड़ी पाती ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग पूरे गन्ने में फैल गई। वहां मौजूद किसानों और मिल कर्मियों में ने पहले तो जेसीबी मंगवाकर उससे गन्ने को तितर-बितरकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग नहीं बुझ पाई। इसके बाद आग गन्ने में और बढ गई और चारों ओर धुआं फैल गया। इसके बाद मिल अधिकारी हरकत में आए और पानी के पाइप लगाकर करीब 50 मिनट बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान मिल में अफरातफरी मची रही।
घटना के बारे में चीनी मिल के जीएम डा. प्रशांत कुमार का कहना है कि गन्ने में शार्ट-सर्किट के चलते आग लग गई थी। मिल के कर्मचारियों ने ही इस पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
बता दें कि चीनी मिल में चेन पर कैन अपलोडर सुरेंद्र सिंह की पैर फिसलने और एक किसान वैसर निवासी चकवाली की ट्राली की टक्कर से मार्च महीने में मौत हो चुकी है। दिसंबर माह में मिल के नाले में गिरने से केमिस्ट अरुण की मौत भी हो चुकी है।