फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नौ पर्चे निरस्त, 11 नामांकन पत्र सही पाए गए

नौ पर्चे निरस्त, 11 नामांकन पत्र सही पाए गए

Tue, 26 Mar 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
नौ पर्चे निरस्त, 11 नामांकन पत्र सही पाए गए
नौ पर्चे निरस्त, 11 नामांकन पत्र सही पाए गए
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर लोकसभा सीट के लिए भरे गए नामांकन पत्रों की जांच में 11 प्रत्याशियों के पर्चे सही पाए गए, जबकि प्रपत्र 26 अपूर्ण रहने और अन्य कमियों के चलते 9 नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। अब नाम वापसी की अंतिम तारीख 28 मार्च है। इसके बाद ही चुनाव में प्रत्याशियों की संख्या स्पष्ट होगी। जनपद में प्रथम चरण में 11 अप्रैल को मतदान होना है।
निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के मुताबिक नामांकन पत्रों की जांच के लिए मंगलवार का दिन निर्धारित था। सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 20 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा कराए थे। जांच के दौरान विभिन्न प्रकार की कमियां पाए जाने पर नौ नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। वहीं, 11 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।
विज्ञापन

जांच में सही पाए गए नामांकन
कांग्रेस ------ इमरान मसूद
भाजपा -- राघव लखनपाल
बसपा (गठबंधन)-- हाजी फजलुर्रहमान
आम आदमी पार्टी --- योगेश दहिया
आपकी अपनी पार्टी पीपल्स --- पवन कुमार
हिंदुस्तान निर्माण दल ---- ब्रजपाल सिंह
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ----- मोहम्मद उवैस
इंकलाब विकास दल ------- रविन्द्र कुमार
निर्दलीय ------ अमर बहादुर
निर्दलीय ------- इंदू देवी
निर्दलीय ------- शबनम
इन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र हुए निरस्त
शपथ पत्र अपूर्ण होने सहित अन्य कमियों के चलते नौ प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त हुए हैं। इनमें लोक गठबंधन पार्टी के आफताब अली, बहुजन मुक्ति पार्टी के राजीव सैनी, अखिल राष्ट्रवादी पार्टी से चिंतामणी, भारत राष्ट्र डेमोक्रेटिक पार्टी से वीरेंद्र कुमार, भारतीय नौजवान दल से राशिद खां, अखंड भारत स्वतंत्र पार्टी से विक्रम और निर्दलीय प्रत्याशी में अवतार सिंह, विजेंद्र और शिवकुमार के नामांकन पत्र निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed