फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाजपा करती है हिंदू-मुसलमान को लड़ाने की राजनीति : राइन

भाजपा करती है हिंदू-मुसलमान को लड़ाने की राजनीति : राइन

Thu, 28 Feb 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
भाजपा करती है हिंदू-मुसलमान को लड़ाने की राजनीति : राइन
सहारनपुर। सपा-बसपा गठबंधन की तरफ से लोकसभा सीट सहारनपुर से बसपा नेता हाजी फजलुर्रहमान को प्रत्याशी बना दिया गया है। बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राइन ने बुधवार को सहारनपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान इसकी घोषणा की। सम्मेलन में मंच पर सपा और रालोद के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बुधवार को दाबकी रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बसपा, सपा और रालोद पदाधिकारियों ने बाबा साहब डाक्टर भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। मुख्य अतिथि बसपा के पश्चिमी यूपी प्रभारी शमशुद्दीन राइन ने कहा कि लोग अब परिवर्तन के लिए तैयार हो चुके हैं। बसपा, सपा और रालोद के गठबंधन को ही लोगों का समर्थन है। लोग झूठी सरकारों से परेशान हो चुके हैं। ऊपर नरेंद्र मोदी की सरकार है तो नीचे योगी की सरकार है। इन सरकारों ने देश में भाईचारा बिगाड़ने, लोगों को गुमराह करने, लोगों को ठगने का कार्य किया है। भाजपा सिर्फ हिंदू-मुसलमान, श्मशान-कब्रिस्तान की राजनीति कर रही है। भाजपा सरकार ने लोगों पर नोटबंदी और जीएसटी लगा दी, किसी ने विरोध किया तो उसके पीछे सीबीआई लगा दी, लेकिन बसपा अब सपा और रालोद को लेकर तीन गुना ताकत के साथ उतरी है। सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए गठबंधन किया है। भाजपा को इस बार एक भी सीट नहीं जीतने देंगे। उन्होंने हाजी फजलुर्रहमान को सहारनपुर सीट से प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन

एमएलसी सुरेश कश्यप ने कहा कि समता मूलक समाज की स्थापना के लिए गठबंधन जरूरी है। सपा के नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि भाजपा से नौजवान, किसान, मजदूर, व्यापारी सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। इस बार भाजपा को जनता सबक सिखाएगी। कार्यक्रम का संचालन बसपा के मुख्य जोन कोआर्डिनेटर नरेश गौतम ने किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सरफराज अली खान, पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर, सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन, पूर्व जिलाध्यक्ष राज सिंह माजरा, पूर्व विधायक माविया अली, फैसल सलमानी, अब्दुल गफ्फूर, रालोद जिलाध्यक्ष राव केसर, चौधरी धीर सिंह, बसपा जोन कोआर्डिनेटर जनेश्वर प्रसाद, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, एमएलसी महमूद अली, पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू, जगपाल सिंह, महिपाल सिंह माजरा, हरिराम गौतम, मोहम्मद अरसी, मोहम्मद अस्सान, चौधरी विनोद पंवार, नवीन खटाना, इमरान मलिक, हाजी तौफीक, शाद अली खान मंसूर, चौधरी रकम सिंह सैनी, कटार सिंह, छोटन विश्वदयाल, एस आलम, सतपाल कालड़ा, सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाजी के डर से घर एक हो गया
पूर्व एमएलसी उमर अली ने कहा कि हमारे लिए बड़ी भाजपा के साथ छोटी भाजपा भी चुनौती है। कुछ लोगों ने भाजपा से प्रायोजित होकर बसपा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि काफी समय से एक घर टूटा हुआ था, लेकिन हाजी फजलुर्रहमान की वजह से वह घर दो दिन पहले ही अब एक हो गया है।

तीनों पार्टियों ने दिया एकजुटता का संदेश
बसपा के एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच के पीछे बड़ा बैनर लगाया गया। खास बात यह रही कि बैनर पर बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का फोटो भी लगाया गया था। कार्यक्रम में तीनों ही पार्टियों के जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने एकजुटता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed