{"_id":"5c743928bdec224a611c2147","slug":"161551120680-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल छात्रावास के लिए क्रिकेट का मंडलीय ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल छात्रावास के लिए क्रिकेट का मंडलीय ट्रायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल छात्रावास के लिए क्रिकेट का मंडलीय ट्रायल
सहारनपुर। खेल छात्रावास में दाखिले के लिए सोमवार को डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट का मंडलीय ट्रायल लिया गया। ट्रायल में कुल 29 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनके फिजिकल और गेम स्कील को परखा गया। चयनित खिलाड़ी एक से तीन मार्च तक कानपुर में होने वाले प्रदेशीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे।
ट्रायल में पहुंचे खिलाड़ियों का फिजिकल टेस्ट लाल धर्मेंद्र प्रताप, संजीव कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव द्वारा लिया गया, जबकि गेम स्कील क्रिकेट कोच अब्दुल अहद, फुरकान कुरैशी और रणजी खिलाड़ी भावना तोमर द्वारा परखा गया। कड़ी स्पर्धा के बीच रक्षित गर्ग, यशस्वी त्यागी, विवेक काम्बोज, अक्षय उपाध्याय, गौतम कुमार, आकाश कुमार, दीप सिंह पाल, कुंज गुलाटी, मोहम्मद अजीज, प्रज्वल पुरोहित, मानवेंद्र त्यागी, हरविंदर पंवार, प्रांशुल चंदेल, वंश कश्यप, आर्यव्रत पंवार का चयन प्रदेशीय ट्रायल के लिए हुआ। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि चयनित खिलाड़ी एक से तीन मार्च तक कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होने वाले प्रदेशीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को बधाई और प्रदेशीय ट्रायल के लिए शुभकामनाएं दी।
फुटबाल का ट्रायल 28 फरवरी को
सहारनपुर। प्रदेशीय जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता पांच से 12 मार्च तक बाराबंकी में होगी। प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम का चयन किया जाना है, जिसके लिए जिला और मंडलीय ट्रायल 28 फरवरी को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। जिला स्तरीय ट्रायल सुबह दस बजे तथा मंडलीय ट्रायल अपराह्न तीन बजे से होगा। खिलाड़ियों का जन्म एक जनवरी 2005 से 31 दिसंबर 2007 के माध्य होना चाहिए। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति प्रस्तुत करनी होगी। ब्यूरो