फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दिव्यांगों के लिए बनाए गए शौचालय पर लटका है ताला

दिव्यांगों के लिए बनाए गए शौचालय पर लटका है ताला

Tue, 26 Feb 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांगों के लिए बनाए गए शौचालय पर लटका है ताला
सहारनपुर। विकास भवन में दिव्यांगों के लिए बनाए गए शौचालय पर ताला लटका है। इस वजह से दिव्यांगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। समस्या को लेकर विकलांग एसोसिएशन उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भी दे चुकी है, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

विकास भवन में दिव्यांगों के लिए पार्किंग स्थल के पास बने शौचालय में एक वर्ष से ताला लटका हुआ है। शौचालय में जाने के लिए सीढ़ियों की जगह रैंप बनाया गया था, लेकिन शौचालय का इस्तेमाल आज तक नहीं हो सका है। इसके अलावा जो अन्य शौचालय हैं, वहां पर सीढ़ियां बनी है, जिस पर दिव्यांग नहीं चढ़ पाते हैं। इस वजह से रोजाना दिव्यांगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके साथ विकास भवन के कार्यालयों में जाने के लिए भी रैंप नहीं बनाए गए हैं, जबकि शासन के निर्देश हैं कि सरकारी कार्यालयों में दिव्यांगों के लिए रैंप बनाए जाएं।
विज्ञापन

उधर, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह का कहना है कि उन्होंने दो दिन पहले ही चार्ज लिया है। व्यवस्थाओं में सुधार कराया जाएगा। दिव्यांगों के लिए रैंप बनवाए जाएंगे। शौचालय पर लगा ताला भी खुलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाना पड़ता है वापस
विकास भवन में आने वाले दिव्यांग कई बार सीढ़ियों पर चढ़ने में असमर्थ रहने के कारण वापस जाते हैं। विकलांग एसोसिएशन सहारनपुर के सदस्य खानआलमपुरा निवासी शाहनजर ने बताया कि विकास भवन सहित सरकारी कार्यालयों में रैंप नहीं बने होने की वजह से दिक्कत झेलनी पड़ती है। इस संबंध में एसोसिएशन कई बार उच्चाधिकारियों को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग कर चुकी है। विकास भवन में दिव्यांगों के लिए बनाए गए शौचालय को चालू कराए जाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed