फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कैंडल जलाकर शहीदों को दी श्रद्घांजलि

कैंडल जलाकर शहीदों को दी श्रद्घांजलि

Sun, 17 Feb 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
कैंडल जलाकर शहीदों को दी श्रद्घांजलि
कैंडल जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

सहारनपुर। जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए जवानों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। घायल जवानों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।
मोहल्ला छत्ताबारूमल में जवानों जैन एसोसिएट के नेतृत्व में श्रद्धांजलि दी गई। भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री दानिश सिद्दीकी ने कहा कि पाकिस्तान की घिनौनी हरकत को हिंदुस्तान कभी माफ नहीं करेगा। इस दौरान आदित्य जैन, डीके जैन, गौरव जैन, अभिनव जैन, निखिल दीक्षित, प्रदीप, रीनू, दिनेश जैन, सागर, सुधा प्रतीक, अमन, दीपा, सयम जैन, सीमा मौजूद रहे।
उधर, श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने भगत सिंह चौक पर मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्रधान अनिल अग्रवाल, मंत्री चौधरी माई दयाल सिंह मित्तल, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, मनुज तायल, कुलदीप अग्रवाल, राम राजीव सिंघल, मुकेश गोयल, आलोक अग्रवाल, विपिन कच्छल, सुमित जैन, अनुपम गुप्ता, राकेश मित्तल, सचिन गोयल, मनोज गोयल उपस्थित रहे। वहीं, अखंड भारत गुर्जर महासभा गुर्जर भवन में श्रद्धांजलि सभा की, जिसमें पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। प्रमुख इतिहासकार इसम सिंह चौहान, महासभा के यूपी-उत्तराखंड प्रभारी डाक्टर आनंद गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष राकेश छोकर, राष्ट्रीय महासचिव डाक्टर रेखा गुर्जर ने भी विचार रखे। इस दौरान इकराम चौहान, देवेंद्र गुर्जर, विवेक चौहान, पारुल चौधरी, जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह, डाक्टर कुलदीप गुर्जर, ओमपाल सिंह, संजय त्यागी, रवि चौधरी, राहुल, प्रतीक, अरुण, प्रदीप सिंह, जनेश्वर सिंह, अनिरुद्ध चौधरी, आदित्य चौहान, रणसिंह पौसवाल, डाक्टर अजीत सिंह, मदनपाल चौहान, जनार्धन चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, श्री गढ़वाल सभा सहारनपुर की ओर से नवीन नगर स्थित भवन में श्रद्धांजलि सभा हुई। सभा के प्रधान वीरेंद्र कण्डवाल, महामंत्री महिपत सिंह रावत, पार्षद नरेश रावत, कल्याण सिंह रावत, बृजराज सिंह रावत, प्रेमकांत, राजकिशोर जोशी, सुरेंद्र सिंह राणा, रामेश्वर प्रसाद थपलियाल, वीरेंद्र चौहान, अजीत राणा, उम्मेद सिंह, डीएल कण्डवाल, रविदत्त जोशी, इंद्रजीत सिंह, सुरेंद्र जुयाल और जगत सिंह भंडारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने बेहट रोड नाजरपुरा में श्रद्धांजलि सभा की। जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, फूल सिंह प्रधान आदि ने कहा कि सैनिकों की शहादत का बदला लिया जाना चाहिए। इस दौरान राजीव सैनी, जय सिंह, बाबा पुरी, रजनीश सैनी, हरिओम शर्मा, श्यामलाल, मांगेराम, नाथीराम सैनी, रवि सैनी, बिल्लू सैनी, विनोद, महेंद्र सैनी, शौकेंद्र मुंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed