फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   साईं संध्या में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

साईं संध्या में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Wed, 02 Jan 2019 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
साईं संध्या में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
सहारनपुर। नववर्ष पर धूमधाम से श्री साईं संध्या का आयोजन किया गया। भजनों पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

बेहट रोड स्थित श्री साईंधाम में आयोजित साईं संध्या का शुभारंभ मंदिर समिति अध्यक्ष डाक्टर पीडी गर्ग, सेवाराम, डाक्टर अभिनव गर्ग, राधा गर्ग, विनीत मित्तल और जयमाला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। श्री साईं बाबा की मूर्ति का 27 सुगंधित द्रव्यों से अभिषेक किया गया। डाक्टर पीडी गर्ग ने भक्तो के सुखमयी जीवन की प्रार्थना की। कुरुक्षेत्र से आए भजन गायक कुलदीप साईं, शरद मयूर और अंजु अलंग साईं ने भजनों पर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान विनीत कर्णवाल, विश्वजीत पुंडीर, करुणा अग्रवाल, लक्ष्य मित्तल, वैशाली गोयल, प्रीति मित्तल, राधेश्याम, सुशील कुमार, मीनू गुलाटी, राकेश सिंह, हरीश गुलाटी, विजय कर्णवाल, विक्रम, सोमदत्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed