{"_id":"5bfaefc5bdec22413e057c49","slug":"161543172037-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदयात्रा के बहाने वोटरों की नब्ज टटोलेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदयात्रा के बहाने वोटरों की नब्ज टटोलेगी भाजपा
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदयात्रा के बहाने वोटरों की नब्ज टटोलेगी भाजपा
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा की टोलियां मैदान में उतर चुकी हैं। अब एक से 15 दिसंबर तक होने वाली पदयात्रा के बहाने भाजपाई घर-घर जाकर मतदाताओं की नब्ज टटोलेंगे। बहाना तो होगा केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना और उनके प्रति लोगों को जागरूक करना। मगर असली मकसद चुनाव से पहले मतदाताओं का मिजाज भांपना होगा।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से यह पदयात्रा की जाएगी। स्थानीय पदाधिकारियों से लेकर हाईकमान तक पदयात्रा को लेकर मंथन चल रहा है। प्रत्येक विधानसभा में 25-25 प्रमुख कार्यकर्ताओं की छह-छह टोलियां बनाई गई हैं। इनमें शामिल कार्यकर्ता महानगर के प्रत्येक मोहल्ले, कस्बों सहित जनपद की 887 ग्राम पंचायतों में घर-घर जाएंगे। इस पदयात्रा के माध्यम से भाजपाई केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को देंगे। इसके साथ ही धरातल पर योजनाओं की हकीकत की पड़ताल की जाएगी। टोली का नेतृत्व वरिष्ठ कार्यकर्ता करेंगे, जो रिपोर्ट बनाकर अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष को सौंपेंगे। इसके बाद यह रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को भेजी जाएगी। पदयात्रा के बहाने कार्यकर्ता यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि मतदाताओं की सरकार या योजनाओं के प्रति नाराजगी तो नहीं है और यदि ऐसा है तो उसका कारण क्या है।
------------------------------
हो रहा गोपनीय सर्वे
सहारनपुर। भाजपा से जुड़े सूत्राें के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गोपनीय सर्वे भी चल रहा है। इसमें शहर के पुराने सियासी जानकारों और वरिष्ठ नागरिकों के पास कॉल आ रही हैं। कॉल करने वाले सरकार की योजनाओं, पार्टी के नेताओं में संभावित प्रत्याशी के बारे में और दूसरी पार्टियों के बारे में फीडबैक ले रहे हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की स्थिति क्या होगी और बसपा, सपा व कांग्रेस से कौन-कौन से प्रत्याशी टक्कर दे सकते हैं। साथ ही यह भी पूछा जा रहा है कि यदि महागठबंधन का प्रत्याशी चुनाव में उतरता है, तो उसका क्या असर रहेगा।
विज्ञापन
------------------------
सातों विधानसभा क्षेत्रों में आज बैठकें होंगी
सहारनपुर। भाजपा की पदयात्रा को लेकर सोमवार को जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्रों की बैठक होंगी। विधानसभा देवबंद, रामपुर मनिहारान, नगर विधानसभा में सांसद कांता कर्दम कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगी। नकुड़ और गंगोह में क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल एवं बेहट और सहारनपुर देहात में जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप बैठक करेंगे। इसमें पदयात्रा को लेकर मंथन होगा। कार्यकर्ताओं को यात्रा के माध्यम से किन-किन बिंदुओं पर कार्य करना है। इसकी जानकारी दी जाएगी। दो दिन पूर्व क्षेत्रीय मंत्री गोविंद चौधरी भी जिला और महानगर कार्यकारिणी की बैठक लेकर पदयात्रा की रूपरेखा तैयार चुके हैं।
---------------------------
जनपद की सातों विधानसभाओं में एक से 15 दिसंबर तक पदयात्रा होगी। कार्यकर्ताओं की टोलियां घर-घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। इसके साथ लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर भी जनता से वार्ता की जाएगी। किसी पात्र को अगर योजना का लाभ नहीं मिला है तो उसे लाभ दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। --बिजेंद्र कश्यप, जिलाध्यक्ष भाजपा