{"_id":"5bf6ff06bdec22414a2aef3d","slug":"161542913798-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शालिनी बनी गन्ना पर्यवेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शालिनी बनी गन्ना पर्यवेक्षक
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में जिले के गांव जैनपुर निवासी शालिनी पुत्री सुरेशचंद गुर्जर को गन्ना पर्यवेक्षक पद का नियुक्ति पत्र सौंपा।
लखनऊ के डालीबाग स्थित लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और गन्ना मंत्री ने नवनियुक्त गन्ना पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। शालिनी के ताऊ चौधरी हुकुम सिंह ने बताया कि नवनियुक्त गन्ना पर्यवेक्षक ने रामपुर मनिहारान के गोचर डिग्री कालेज से बीएससी और एमएससी की है। फिलहाल उनकी नियुक्ति शामली जनपद में होगी। परिजनों भाजपा नेता चरण सिंह, जितेंद्र कुमार, आदि ने हर्ष व्यक्त किया।