फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 67 जोड़ों का विवाह कराया

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 67 जोड़ों का विवाह कराया

Fri, 23 Nov 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 67 जोड़ों का विवाह कराया
नागल/बेहट/साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार को नागल, बेहट नगर पंचायत और साढ़ौली कदीम ब्लाक मुख्यालय पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 67 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान वर वधू को शासन की तरफ से उपहार भी दिए गए।
विज्ञापन

नागल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 20 जोड़ों का विवाह समारोह संपन्न कराया गया। इसमें 11 मुस्लिम जोड़ों का मौलवी खलील अहमद ने निकाह पढ़ाया तो नौ जोड़ों का पंडित सत्यपाल ने वैदिक रीति रिवाज से फेरे दिलवाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख विजेंद्र चौधरी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब पात्र लोगों के लिए सामूहिक विवाह योजना चलाकर अच्छा कदम उठाया है। इसमें प्रत्येक जोड़े को 20 हजार रुपये का चेक व 10 हजार रुपये कीमत का कपड़ा, बर्तन दिया जाता है। डा विकास पाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष चौ राजकुमार, पपिन चौधरी, एडीओ पंचायत अजित सिंह, एडीओ समाज कल्याण हेमंत कुमार, बृहमपाल, प्रवीण शर्मा, राजबीर प्रधान, फुरकान प्रधान, राशिद अली, महबूब प्रधान, राज सिंह, नरेंद्र राणा, मुकेश महेश्वरी, पद्म सिंह आदि रहे। बेहट नगर पंचायत द्वारा बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सात जोड़ों की शादी कराई गई। सरकार की तरफ से नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान उर्फ शालू और एसडीएम एसएन शर्मा द्वारा दुल्हन बनी लड़कियों को उपहार एवं 20 हजार रुपये की धनराशि के चेक प्रदान किए गए। इसके अलावा बारात को भोज भी कराया गया। शादी के बंधन में बंधने वाले जोड़ों में फौजिया निवासी मोहल्ला शहरी दरवाजा व मो. रिजवान माहीपुरा सहारनपुर, मोहसिना मोहल्ला महाजनान व शेरगुल मोहल्ला महाजनान, गुलफ्शा मोहल्ला महाजनान व अजरार गांव बीदपुर सहारनपुर, खुशनसीब मोहल्ला गाड़ान व जावेद मिर्जापुर, आयशा फूल कालोनी व सलमान मुजफ्फराबाद, तौसिबा इंदिरा कालोनी व मो. इसरान गांव टोपरी तथा हिना इंदिरा कालोनी व बिलाल खान गांव उग्राहु शामिल है। ईओ वीरज कुमार त्रिपाठी, नगर पंचायत के लिपिक ओमप्रकाश, इफ्तिखार अहमद, मो. इरशाद अब्बासी, शमशाद, सुरेंद्र कुमार के अलावा सभासद विजय कुमार, आरिफ नबी, रविकांत गुप्ता, आरिफ मंसूर फराज अहमद, हेमंत जैन, सुरेश कुमार, सलीम, हफीज कुरैशी, नोशाद, सभासद प्रतिनिधि गुड्डू पीरजादा, अरशद खान, मुस्तकीम अय्यूबी आदि रहे।
विज्ञापन

साढ़ौली कदीम में सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत 39 जोड़ों का कारी असलम ने निकाह पढ़ाया तथा एक जोडे़ को पंडित राजेंद्र शर्मा ने फेरे दिलाए। सभी को उपहार और बीस हजार की धनराशि का चेक दिया गया। ब्लाक प्रमुख हंसराज गौतम, कांग्रेस पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि चौ. हाशिम, बसपा के विधानसभा अध्यक्ष बबलू सिंह, एडीओ पंचायत राशिद, ग्राम विकास अधिकारी विजय कुमार, राजीव सैनी, प्रदीप काम्बोज, कमल राणा, प्रधान सईद रावत, प्रधान जसबीर सैनी, प्रधान राव कादिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed